HTML tutorial
होम / Karnal Crime : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला कंपनी के मैनेजर का शव, जन्मदिन से एक दिन पहले दी जान

Karnal Crime : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला कंपनी के मैनेजर का शव, जन्मदिन से एक दिन पहले दी जान

• LAST UPDATED : October 15, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Crime : करनाल शहर के सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में एक युवक जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एफएसएल टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है। परिजनों के अनुसार 31 वर्षीय कर्ण पिछले कुछ महीनों से सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के दूसरे फ्लोर पर अपनी मां के साथ रह रहा था।

Karnal Crime : दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला

मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे कर्ण बाहर घूम कर घर आया था। उसकी मां सपना पकौड़े बना रही थी। कर्ण घर आते ही कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। पकौड़े बनने के बाद वह कर्ण को बुलाने गई तो उसने कर्ण को पकौड़े खाने के लिए बुलाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद वह उसके कमरे की तरफ गई और दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। फिर उसने खिड़की से देखा तो कर्ण कमरे में पंखे से लटका हुआ था। जिसे देखकर उसके पांव तले की जमीन खिसक गई और उसने आस पड़ोस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई।

कंपनी का काम अधिक होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था

कर्ण मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। बचपन में ही कर्ण के पिता की मौत हो गई थी। करीब 3 महीने पहले एक कंपनी में मैनेजर के पद पर आया था। कंपनी का काम अधिक होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। 16 अक्तूबर को कर्ण का जन्मदिन था। सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी अभी जांच की जा रही है।

Panipat News: यमुना नहाने गए युवकों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, बचाने के चक्कर में बह गए पांच लोग

Crop Residue Management : पराली जलाने पर हुई कार्रवाई, कुरुक्षेत्र में 45 किसानों पर लगा पर्यावरण जुर्माना

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox