HTML tutorial
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में रंग बदल रहा मौसम, सुबह-शाम ठंड तो दोपहर में कड़कती धूप, जानिए आज का Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में रंग बदल रहा मौसम, सुबह-शाम ठंड तो दोपहर में कड़कती धूप, जानिए आज का Weather Update

• LAST UPDATED : October 16, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार मौसम अपने रंग बदलता दिखाई दे रहा है। जहाँ एक तरफ हरियाणा में ठंड महसूस की जा रही है वहीं दूसरी तरफ दोपहर में कड़कती धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा के मौसम का हाल कुछ ऐसा है कि रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है तो वहीं दूसरी ओर दिन में मौसम थोड़ा गर्म रहता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

  • ठंड के साथ साथ बढ़ता प्रदुषण
  • मौसम विभाग ने दी जानकारी

Haryana New CM Oath Ceremony : शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में भाजपा ने झोंकी ताकत, पीएम सहित कई हस्तियों के आने के कारण सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध

ठंड के साथ साथ बढ़ता प्रदुषण

हरियाणा में जहाँ तापमान में गिरावट आ रही है तो वहीं प्रदुषण बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही हरियाणा में सुबह और शाम ठंड का असर देखने को मिल रहा है। आपको बता दे, प्रदूषण के स्तर की तो रेवाड़ी जिले का AQI 250 को पार कर चुका है। ऐसा अक्सर होता है कि सर्दियों के मौसम की शुरुआत होने के बाद से ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को काफी समस्याओं का सामने करना पड़ता है जैसे- सांस लेने में तकलीफ और आँखों में जलन महसूस होना।

Stubble Burning: प्रशासन बरतेगी किसानों पर सख्ती, पराली जलाने पर होगा जुर्माना के आलावा ऐसा एक्शन

मौसम विभाग ने दी जानकारी

हाल ही में मौसम विभाग ने इस बायत की जानकारी दी कि, आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। बीते 4- 5 दिनों से हरियाणा के कुछ जिलों में तापमान में कमी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को ठंड महसूस हो रही है। साथ ही 16 अक्टूबर से दोबारा मौसम में बदलाव की संभावना बताई गई है।इस दौरान हल्की गति से उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञ फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।

CEC Rajiv Kumar: ‘पेजर हैक किया जा सकता है, ईवीएम नहीं क्योंकि…’ कांग्रेस के आरोप पर चुनाव आयोग का तीखा जवाब

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox