HTML tutorial
होम / Haryana New CM : प्रदेश में फिर नायब सरकार, सीएम पद की संभालेंगे कमान

Haryana New CM : प्रदेश में फिर नायब सरकार, सीएम पद की संभालेंगे कमान

• LAST UPDATED : October 16, 2024
  • गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सैनी विधायक दल के नेता चुने गए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana New CM:  हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ही होंगे। जी हां, पंचकूला के भाजपा दफ्तर में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। इसके बाद अब 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। मीटिंग में भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी बैठक में माैजूद हैं।

Haryana New CM : हरियाणा ने तीसरी बार बनाई भाजपा की सरकार : अमित शाह

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा ने देश के राजनीतिक पंडितों को गलत साबित करके लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचा है। भाजपा नेता जल्द ही राजभवन में आवश्यक दस्तावेज सौंपने और विधानसभा में अपने बहुमत की रूपरेखा तैयार करने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ये बोले सैनी

इसके अलावा हरियाणा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में अपना विश्वास जताया है और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई है और लोगों ने इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित बनाना है।

CM Nayab Saini Political Journey: काफी कठिन रहा नायब सैनिक का राजनीतिक करियर, जानिए MLA से लेकर CM बनने तक का सफर

Haryana New CM : आज चंडीगढ़ रूकेंगे अमित शाह

वहीं आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह आज रात चंडीगढ़ ही रुकेंगे क्योंकि कल ही शपथ ग्रहण समारोह है जिसके लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी पंचकूला आ रहे है। वहीं जानकारी दे दें कि भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को भी अगले दो दिन तक चंडीगढ़ में ही रहने के निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की काफी तैनाती की गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत 37 विशेष अतिथि होंगे

वहीं अब जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित 37 विशेष अतिथि होंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री, एनडीए घटक दल के राष्ट्रीय नेता, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। 17 अक्तूबर को करीब 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और लगभग एक बजे तक समारोह संपन्न हो जाएगा।

CM Saini: सीएम पद पर नायब सिंह सैनी कल लेंगे शपथ, जानें सैलरी के साथ और क्या मिलेंगे फायदे

Haryana Total CM List : जानिए हरियाणा में अभी तक कितने मुख्यमंत्री प्रदेश की संभाल चुके कमान?


mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox