HTML tutorial
होम / CM Saini: सीएम पद पर नायब सिंह सैनी कल लेंगे शपथ, जानें सैलरी के साथ और क्या मिलेंगे फायदे

CM Saini: सीएम पद पर नायब सिंह सैनी कल लेंगे शपथ, जानें सैलरी के साथ और क्या मिलेंगे फायदे

• LAST UPDATED : October 16, 2024

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद, आज की बैठक में बड़ी घोषणा हुई। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने कमाल किया है। इसके साथ आज के बैठक में नायब सिंह सैनी को सीएम पद का चेहरा घोषित किया गया है। हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे (Haryana Election Results 2024) मंगलवार को घोषित किए गए थे।

नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के नेतृत्व में लड़े गए इस चुनाव में भाजपा ने कमाल दिखाया है, 6 महीने में ही हरियाणा के नायक बने नायब सैनी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अब सवाल ये उठता है की सीएम पद पर शपथ के बाद सीएम सैनी को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही उनकी सैलरी कितनी होगी?

6 महीने पहले ही मिला नायब सिंह सैनी को सीएम पद

चुनाव से लगभग छह महीने पहले बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से हटा कर नायब सिंह सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला जातीय समीकरणों के लिहाज से बीजेपी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है, जिससे पार्टी को हरियाणा में शानदार सफलता मिली है।

CM Nayab Saini Political Journey: काफी कठिन रहा नायब सैनिक का राजनीतिक करियर, जानिए MLA से लेकर CM बनने तक का सफर

अब तक की नायब सिंह सैनी की संपत्ति

नायब सिंह सैनी की संपत्ति की बात करें तो वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 5,80,52,714 रुपये है, जबकि उन पर 74,82,619 रुपये का कर्ज भी है। अगर 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान उनके द्वारा दी गई जानकारी से तुलना करें, तो उनकी संपत्ति में काफी वृद्धि हुई है। उस समय उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3,57,85,621 रुपये बताई थी, जबकि उस समय उनके ऊपर करीब 57,34,878 रुपये का कर्ज था।

कितनी होगी सैलरी?

कल नायब सिंह सैनी शपथ लेंगे, शपथ लेने के बाद देखा जाएगा की उन्हें कौन- कौन से फायदे मिलेंगे? क्योंकि अभी भी सीएम सैनी लाडवा सीट जहां की सीट से वो जीते है वहां के MP है, तो संभावना है की उन्हें सीएम और MP दोनों पदों पर सैलरी और भत्ता मिले। पर अगर वो रिजाइन करते है एमपी के पद से तब उन्हें सिर्फ सीएम के पद पर ही वेतन प्राप्त होगा। उनकी पिछली वार्षिक वेतन लगभग 34,56,000.00 इतने रूपए थी। संभावना है की अब शपथ लेने के बाद उन्हें पिछले वेतन से ज्यादा मिले।

Haryana Total CM List : जानिए हरियाणा में अभी तक कितने मुख्यमंत्री प्रदेश की संभाल चुके कमान?

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox