HTML tutorial
होम / Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: CM नायब सिंह सैनी ने ली शपथ, अब तक अनिल विज, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल अन्य नेताओं ने ली शपथ

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: CM नायब सिंह सैनी ने ली शपथ, अब तक अनिल विज, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल अन्य नेताओं ने ली शपथ

• LAST UPDATED : October 17, 2024

17 October, 01:48 PM

कृष्ण बेदी ने ली पंचकूला मैदान में शपथ

नरवाना से कृष्ण बेदी ने जीता चुनाव

17 October, 01:46 PM

रणवीर गंगवा ने ली शपथ

पूर्व डिप्टी स्पीकर है रणवीर गंगवा, बरवाला से जीते है चुनाव

17 October, 01:43 PM

श्याम सिंह राणा ने दशहरा मैदान में ली शपथ

रादौर से श्याम सिंह राणा ने जीता चुनाव, दूसरी बार पहुंचे है विधानसभा

17 October, 01:40 PM

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने ली शपथ

गोहाना सीट से जीते डॉ. अरविंद कुमार शर्मा

17 October, 01:38 PM

फरीदाबाद से विपुल गोयल ने ली शपथ

दूसरी बार पहुंचे विधानसभा विपुल गोयल, दूसरी बार ले रहे मंत्रीपद की शपथ

17 October, 01:35 PM

महिपाल ढांडा ने ली मंत्रिपद की शपथ

महिपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण सीट से जीते चुनाव

17 October, 01:33 PM

बादशाहपुर से राव नरबीर ने ली शपथ

17 October, 01:30 PM

कृष्णलाल पंवार ने ली शपथ

कृष्णलाल पंवार ने इसराना से जीता चुनाव, परिवहन और जेल मंत्री रह चुके है।

17 October, 01:27 PM

अंबाला कैंट से सातवीं बार जीतें चुनाव, अनिल विज ने ली शपथ

नेता अनिल विज ने ली मंत्रिपद की शपथ

17 October, 01:24 PM

CM नायब सिंह सैनी ले रहे शपथ, पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता मौजूद

17 October, 01:17 PM

पीएम मोदी पहुंचे पंचकूला दशहरा मैदान में

17 October, 01:15 PM

नीतीश कुमार भी समारोह में पहुंच चुके हैं

बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। एनडीए के घटक दलों के नेता भी पंचकूला पहुंच चुके हैं। नीतीश के अलावा चिराग पासवान भी यहां मौजूद हैं। सीएम योगी, अमित शाह, जेपी नड्डा, हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत अन्य नेता भी पहुंच चुके हैं। सीएम, पीएम मोदी के अलावा कैबिनेट मंत्रियों को मंच पर जगह दी गई है।

17 October, 01:13PM

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नई हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान पहुंचे।

17 October, 01:06PM

थोड़े ही पल में सीएम सैनी लेंगे शपथ

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे।

17 October, 01:02PM

भावी नायब सिंह सैनी पहुंचे पंचकूला दशहरा मैदान

हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान पहुंचे।

17 October, 01:01PM

पीएम मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट टेक्निकल पहुंचे। चंडीगढ़ पहुंचने पर सुनील जाखड़ ने उनका स्वागत किया।

17 October, 12:50PM

मंच पर कई दिग्गज मौजूद

शपथ ग्रहण में सीएम धामी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, हिमंत बिस्वा अन्य नेता मंच पर मौजूद .

17 October, 12:48PM

आप: हरियाणा में ‘कुछ ही दिनों में’ नया मुख्यमंत्री होगा

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने को लेकर भाजपा के भीतर “काफी अंतर्कलह” है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, “शपथ दशहरे पर ली जानी थी। भाजपा में इस बात को लेकर काफी अंतर्कलह है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। अभी, किसी तरह अंतर्कलह सुलझ गई है और शपथ ग्रहण हो रहा है, लेकिन कुछ ही दिनों में हरियाणा का मुख्यमंत्री फिर से बदल दिया जाएगा।”

17 October, 12:41PM

अब तक मंच पर पहुंचे इतने विधायक

मंच पर पहुंचे मंत्रिमंडल की शपथ लेने वाले विधायकों जिनके नाम है:-

कृष्ण पंवार
रणवीर गंगवा
कृष्ण बेदी
श्याम सिंह राणा
आरती राव
श्रुति चौधरी
अरविंद शर्मा
अनिल विज
महिपाल ढांडा
राजेश नागर
विपुल गोयल

17 October, 12:32PM

शपथ ग्रहण में सभी को ठंडा दूध पिलवाया जा रहा है

हरियाणा के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री और हरियाणा सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर ने कार्यकर्ताओं के लिए दूध के टैंकर लगवाए हैं. शपथ ग्रहण में सभी को ठंडा दूध पिलवा रहे हैं.

17 October, 12:24PM

यूपी के डिप्टी सीएम चंडीगढ़ पहुंचे

हरियाणा सीएम शपथ ग्रहण समारोह लाइव: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा, “यह हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए बड़ा दिन है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से हरियाणा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार को बहुत-बहुत बधाई।”

17 October, 11:58AM

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे चंडीगढ़

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे।

17 October, 11:47 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे चंडीगढ़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने चंडीगढ़ पहुंचे।

17 October, 10:57 AM

नायब सिंह सैनी ने किया जनता का धन्यवाद

हरियाणा के भावी सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं हरियाणा की जनता को तीसरी बार डबल इंजन वाली सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले समय में हमारी सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तेज गति से आगे ले जाने के लिए काम करेगी।”

 

17 October, 10:52 AM

नायब सिंह सैनी पहुंचे पंचकूला के मनसा देवी मंदिर

भावी नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण से पहले पंचकूला के मनसा देवी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

17 October, 10:49 AM

नायब सिंह सैनी ने जनता को दिया संदेश

हरियाणा के भावी सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज वाल्मीकि जी महाराज की जयंती है, मैं देश और प्रदेश की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं…मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के पिछले 10 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को दिल से अपनाया है. हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी और डबल इंजन वाली सरकार पर भरोसा जताया है. आने वाले समय में हमारी सरकार पीएम मोदी के साथ मजबूती से काम करेगी और हरियाणा को तेज गति से आगे ले जाएगी.”

17 October, 10:40 AM

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान

सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की “प्रधानमंत्री हर चीज़ को बड़ा आयोजन बना देते हैं। वे यह नहीं देखेंगे कि उन्होंने कितने अंतर से जीत का दावा किया है। लेकिन उन्हें सरकार बनाने का अधिकार है और वे ऐसा करेंगे। मैं बस इतना कहना चाहता हूँ कि उन्हें थोड़ा कम दिखावा करना चाहिए और राज्य के किसानों और बेरोज़गारी दर पर ध्यान देना चाहिए।”

17 October, 10:00 AM

कितने बजे शपथ लेंगे नायब सैनी

हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी वाल्मीकि जयंती पर दोपहर 1:15 बजे शपथ लेंगे।

17 October, 09:58 AM

नायब सिंह सैनी पहुंचे पंचकूला वाल्मीकि मंदिर

नायब सिंह सैनी वाल्मीकि मंदिर पहुँच चुके है, वहां उन्होंने समारोह से पहले पूजा अर्चना की। उनके साथ कई दिग्गज रहे मौजूद

17 October, 09:50 AM

सीएम सैनी ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद एनडीए नेताओं की बैठक होगी।”

17 October, 08:15 AM

नायब सिंह सैनी करेंगे भगवान वाल्मीकि भवन में पूजा-अर्चना

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवान वाल्मीकि भवन में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। इस दौरान, बीजेपी की प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की महिलाओं ने लगातार तीसरी बार बीजेपी को सत्ता में लाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस समारोह में एक लाख से अधिक लोग शामिल होने की उम्मीद है। अर्चना गुप्ता ने यह स्पष्ट किया कि केवल हरियाणा की महिलाएं ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी हैं।

17 October, 08:07 AM

“प्रगतिशील किसान” भी इस समारोह में भाग लेंगे

जहां नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। हरियाणा बीजेपी के प्रमुख मोहन लाल बडोली ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में न केवल बीजेपी के नेता, बल्कि विपक्षी नेता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह समारोह सभी के लिए एक साथ आने और राज्य की प्रगति के लिए एकजुट होने का एक अवसर है।

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: आज, 17 अक्टूबर को, नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। पंचकूला में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे शुरू होगा और इसमें लगभग 50,000 लोगों के आने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आ रही है। नायब सिंह सैनी के साथ 10 से 12 अन्य मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं। 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटों पर विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की।

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox