HTML tutorial
होम / Haryana Oath Ceremony : ये मंत्री लेंगे आज शपथ! अनिल विज सहित ये भी…, देखें नामों की पूरी सूची

Haryana Oath Ceremony : ये मंत्री लेंगे आज शपथ! अनिल विज सहित ये भी…, देखें नामों की पूरी सूची

• LAST UPDATED : October 17, 2024

PM Modi सहित देश के कई सीएम शपथ समारोह में होंगे शामिल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Oath Ceremony : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर चुकी है। कल विधायक दल की मीटिंग में अमित शाह की अध्यक्षता में नायब सैनी के नाम पर सीएम के तौर पर मुहर लगी थी वहीं आज नायब सैनी अपनी कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण करने जा रही हैं।

Haryana Oath Ceremony : 17 अक्तूबर का दिन हरियाणा के लिए होगा एतिहासिक

जी हां, हरियाणा का आज का दिन यानि 17 अक्टूबर एक एतिहासिक दिन होने जा रहा है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी व देश के कई सीएम की मौजूदगी में शपथ लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली जाएगी।

Haryana Oath Ceremony: ‘तीसरी बार सरकार बनाना कोई आसान काम नहीं’, शपथ समारोह से पहले सामने आया राजीव रंजन का बड़ा बयान

इन मंत्रियाें पर एक नजर…

वहीं जानकारी सामने आ रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कुल 13 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इन नामों में सीएम सैनी सहित अनिल विज, कृष्ण बेदी, डॉ. अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा, श्रुति चौधरी, महिपाल ढांडा, राजेश नागर, विपुल गोयल, गौरव गौतम, आरती राव, राव नरवीर सिंह व रणवीर सिंह गंगवा शामिल हैं।

Haryana Assembly Elections : दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लगा गए चुनाव

आपको पुन: बता दें कि आज के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगी जोकि हरियाणा के लिए काफी गौरव की बात है। इसीलिए उनके स्वागत के लिए समारोह में कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। नायब सैनी प्रदेश के 25वें सीएम के रूप में आज शपथ लेंगे।

Haryana CM Oath Ceremony : सीएम योगी आदित्य नाथ नवनिर्वाचित सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिरकत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox