होम / Haryana Oath Ceremony : हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए…, ये बोले यूपी के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य

Haryana Oath Ceremony : हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए…, ये बोले यूपी के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य

• LAST UPDATED : October 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर चुकी है। कल विधायक दल की मीटिंग में अमित शाह की अध्यक्षता में नायब सैनी के नाम पर सीएम के तौर पर मुहर लगी थी वहीं आज नायब सैनी अपनी कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण करने जा रही हैं। समारोह को लेकर देश के पीएम सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शिरकत कर रहे हैं।

इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य ने कहा कि “यह हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। हरियाणा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।” उत्तर प्रदेश की करोड़ों जनता को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार को बहुत-बहुत बधाई।

Haryana Oath Ceremony : ये मंत्री लेंगे आज शपथ! अनिल विज सहित ये भी…, देखें नामों की पूरी सूची

Haryana Oath Ceremony : मोदी सहित देश के कई सीएम समारोह में होंगे शामिल

जी हां, हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। कल विधायक दल की मीटिंग में अमित शाह की अध्यक्षता में नायब सैनी के नाम पर सीएम के तौर पर मुहर लगी थी वहीं आज नायब सैनी अपनी कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण करने जा रही हैं।

Haryana Oath Ceremony: ‘तीसरी बार सरकार बनाना कोई आसान काम नहीं’, शपथ समारोह से पहले सामने आया राजीव रंजन का बड़ा बयान

Haryana Oath Ceremony : 17 अक्तूबर का दिन हरियाणा के लिए होगा एतिहासिक

जी हां, हरियाणा का आज का दिन यानि 17 अक्टूबर एक एतिहासिक दिन होने जा रहा है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी व देश के कई सीएम की मौजूदगी में शपथ लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली जाएगी।

Haryana Oath Ceremony: ‘तीसरी बार सरकार बनाना कोई आसान काम नहीं’, शपथ समारोह से पहले सामने आया राजीव रंजन का बड़ा बयान

ये मंत्री ले सकते हैं शपथ

वहीं जानकारी सामने आ रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कुल 13 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इन नामों में सीएम सैनी सहित अनिल विज, कृष्ण बेदी, डॉ. अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा, श्रुति चौधरी, महिपाल ढांडा, राजेश नागर, विपुल गोयल, गौरव गौतम, आरती राव, राव नरवीर सिंह व रणवीर सिंह गंगवा शामिल हैं।

Haryana Assembly Elections : दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लगा गए चुनाव