होम / Haryana Oath Ceremony Live Update : हरियाणा कैबिनेट में गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा का नाम भी शामिल, ली शपथ

Haryana Oath Ceremony Live Update : हरियाणा कैबिनेट में गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा का नाम भी शामिल, ली शपथ

• LAST UPDATED : October 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update : हरियाणा के जिला पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा कैबिनेट में शामिल हुए गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जी हां, समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के पीएम नरेंद्र मोदी शामिल रहे।

इनके अलावा शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी शामिल हुए। समारोह के बाद नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से हरियाणा की कमान संभाल ली है। सैनी हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

सीएम सैनी के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

जी हां, आज शपथ ग्रहण में सैनी के साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा का नाम भी शामिल है। इस चुनाव में गोहाना से अधिक उसकी जलेबी का नाम ज्यादा छाया रहा। आइए जानते हैं सैनी सरकार के नए मंत्री अरविंद शर्मा के बारे में।

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

अरविंद शर्मा का जन्म और राजनीतिक कैरियर

अरविंद शर्मा के जन्म की बात करें तो उनका जन्म 25 नवंबर, 1962 को हरियाणा के झज्जर जिले के एमपी माजरा गांव में पंडित सतगुरु दास शर्मा और बिमला देवी के घर हुआ था। अरविंद साल 2014 में कांग्रेस  को अलविदा बोलकर बीएसपी में शामिल हो गए थे। बसपा ने उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन वे जुलाना और यमुनानगर दोनों सीटों से हार गए थे।

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

2019 में वह भाजपा में शामिल हुए और भारतीय आम चुनाव में रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 7,503 मतों के अंतर से हराया। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह हुड्डा से 345,298 मतों से हार गए। वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव 2024 में अरविंद शर्मा ने जगबीर सिंह मलिक को 10429 वोटों से हराकर विधायक पद की सीट हासिल की।

पेशे से हैं डाॅक्टर

अरविंद शर्मा पेशे से डेंटल सर्जन हैं। उन्होंने रोहतक से 2019 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी और रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी पूरी की। वे 17वीं लोकसभा में सांसद भी थे।

CM Nayab Saini: सीएम सैनी की टीम में नए चेहरों की एंट्री, पहली बार बने विधायकों को मिली मंत्रिमंडल में जगह

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता भी मौजूद