होम / CM Nayab Saini Mother Reaction: ‘विश्वास था बेटा दूसरी बार भी बनेगा CM’, शपथ ग्रहण के बाद जानिए क्या-क्या बोलीं मुख्यमंत्री सैनी की मां?

CM Nayab Saini Mother Reaction: ‘विश्वास था बेटा दूसरी बार भी बनेगा CM’, शपथ ग्रहण के बाद जानिए क्या-क्या बोलीं मुख्यमंत्री सैनी की मां?

• LAST UPDATED : October 18, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini Mother Reaction: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ लेते ही उनके गाँव में जश्न और ख़ुशी का माहौल बन गया। परिजनों से लेकर देशभर के बड़े बड़े नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। दरअसल, नायब सैनी का अहम उद्देश्य केवल जनसेवा ही रहा है। देश की सेवा उनके खून में बसा दरअसल, उनके पिता ने भी खड़ को देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके पिता तेलूराम के निधन के बाद नायब सैनी ने राजनीति में कदम रखा और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर पहुंच गए हैं। CM बनने के बाद नायब सैनी के परिवार वाले सैनी को बधाई देने में लगे हैं वहीँ उनकी माता ने भी उनके लिए कुछ शब्द कहें।

  • जानिए क्या बोलीं CM सैनी की मां
  • पिता की मौत के बाद राजनीति में रखा कदम

First Cabinet Meeting: सैनी सरकार की आज पहली कैबिनेट मीटिंग, किए जा सकते है कई बड़े फैसले

जानिए क्या बोलीं CM सैनी की मां

CM सैनी को बधाई देते हुए उनकी माता ने कहा कि, मुझे पूरा यकीन था मेरा बेटा प्रदेश की सेवा करेगा। ऐसा ही हुआ, बेटे ने जैसे ही पंचकूला में शपथ ली उनका सपना सच में बदल गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, नायब के पिता तेलूराम अब इस दुनिया में नहीं हैं, उन्होंने सेना में रहते हुए बार्डर पर देश की सेवा की थी अब बेटा प्रदेश की जनता की सेवा में लगा हुआ है। उनकी मां ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि, नायब सिंह पहले फौज में जाकर देश की सेवा करना चाहता था। पिता तेलूराम ने चीन और पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भाग लिया था। साल 2005 में ही उनको दिल का दौरा पड़ा और उनका देहांत हो गया।

Ajay Yadav Resignation: राहुल गाँधी से मुलाकात के बाद अजय यादव ने क्यों दिया इस्तीफा? सामने खुल कर आई बड़ी वजह

पिता की मौत के बाद राजनीति में रखा कदम

CM सैनी ने पिता की मौत के बाद ये निर्णय ले लिया था कि अब वो अपने पिता की तरह देश की सेवा में लग जाएंगे। ऐसे में उन्हें लगा कि देश की सेवा तो राजनीति में रहकर भी की जा सकती है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और आगे बढ़ते गए। दरअसल इन साड़ी बातों का खुलासा उनकी माता श्री कुलवंत कौर ने कहा है । नायब के मुख्यमंत्री बनने पर परिवार के साथ-साथ पूरा मिर्जापुर गांव ख़ुशी की लहर में झूम उठा है।

Haryana Oath Ceremony: ‘मेरे खिलाफ साजिश हुई थी जिसका…’,शपथ ग्रहण के बाद CM पद को लेकर क्या बोले Anil Vij?