होम / Aseem Goyal ने राहुल गांधी और हुड्डा को भेजी जलेबियां, बोले- ये इस रस से भरी…

Aseem Goyal ने राहुल गांधी और हुड्डा को भेजी जलेबियां, बोले- ये इस रस से भरी…

• LAST UPDATED : October 18, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aseem Goyal : हरियाणा के चुनाव में पूर्ण बहुमत के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस को घेरे हुए है। इसी कड़ी में अब अंबाला के पूर्व विधायक असीम गोयल ने कांग्रेस पर व्यंग्य कसते हुए लगातार घेराव किया है। जी हां, प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा (BJP) की सरकार बनी है जिसमें नायब सैनी दूसरी बार सीएम बने हैं। भाजपा लगातार पटाखे फोड़ और मिठाई बांट अपनी खुशी मना रही है। आज अंबाला शहर में पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार बनने की खुशी मनाई और पटाखे चलाकर और जलेबियां बांटी।

Aseem Goyal ने अपने हाथों से जलेबियों का पार्सल किया पैैक

वहीं इस मौके पर ही पूर्व विधायक असीम ने जलेबियों का डिब्बा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए भी तैयार करवाया और अपने हाथों से पैक कर पार्सल करवाया। असीम ने जलेबियों के पार्सल पर यह तक भी हाईलाइट कर लिखा कि नायाब रस से भरी हरियाणा की जनता की फैक्टरी की है यह जलेबी।

Ashok Gehlot : ‘हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव साथ करवाने चाहिए थे’, ऐसा क्यों बोले राजस्थान के पूर्व CM?

असीम गोयल ने इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी और हुड्डा को नायाब रस से भरी प्रदेश की जनता की फैक्ट्री की जलेबी भेजने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी जोकि जलेबियों की फैक्टरी लगाकर लोगों के पेट पर लात मारना चाहते थे अब उसीी जनता ने उनकी ही जलेबी बना दी।

भाजपा को मिली थी 48 सीटें

मालूम रहे कि बीत विधानसभा चुनावों मेंं भाजपा को 48 सीटें मिली और इतना ही नहीं 3 निर्दलीयों ने भी भाजपा का समर्थन किया। कांग्रेस शुरू से ही ओवर कॉन्फिडेंस में रही की कि हरियाणा में कांग्रेस ही सरकार बनाने जा रही हैै। लेकिन जनता कांग्रेस के किसी भी बहकावे में नहीं आई और दोबारा भी भाजपा को जिताया।

Haryana Cabinet Meeting : दोबारा CM बनते ही नायब सिंह सैनी ने दिया बड़ा तोहफा