होम / CM Nayab Saini: ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरियां देने में बाधा पैदा कर रही…’, CM सैनी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार

CM Nayab Saini: ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरियां देने में बाधा पैदा कर रही…’, CM सैनी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार

• LAST UPDATED : October 22, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया की युवाओं को बिना पर्ची – बिना खर्ची नौकरियां देने में बाधाएं पैदा कर रही हैं। आगे उन्होंने बताया की भर्ती रोको गैंग कांग्रेस प्रायोजित है और हरियाणा की जनता ने इसे नकार दिया है। वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर भी सीएम सैनी ने निशाना साधा है। AAP को लेकर बोले की उनके dna में केवल आरोप लगाना है। युवाओं को नौकरियां न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बीते सोमवार को मुख्यमंत्री सिविल सचिवालय में सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को पद ग्रहण कराने के बाद मीडिया से बातचीत किए।

शुक्रवार को विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सीएम सैनी की डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास लेकर आएगी। सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम सैनी बोले की हरियाणा की जनता के उम्मीदों पर हम खड़े उतरेंगे। शुक्रवार को सभी को शपथ दिलवाई जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ आरोप लगाने का काम करती है।

Sakshi Malik: ‘बबीता फोगाट ने उकसाया…’, साक्षी मलिक का विनेश फोगाट पर बड़ा खुलासा

आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप

अरविंद केजरीवाल दावा करते थे कि वह सबसे पहले यमुना को साफ करेंगे, जबकि आज 10 साल बाद भी वह सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को दिए गए छह हजार करोड़ रुपये का हिसाब देना चाहिए। आरोप लगाना आम आदमी पार्टी के डीएनए में है।

नायब सैनी ने कहा कि जब आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, उस समय मैंने उन्हें अरविंद केजरीवाल के रास्ते पर न चलने की सलाह दी थी। लेकिन आज वह भी उसी रास्ते पर चल रही हैं और आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी झूठ का सहारा ले रही है।

Praveen Khandelwal: ‘भूपेंद्र हुड्डा को समय रहते समझ जाना चाहिए कि…’, कांग्रेस नेता पर प्रवीण खंडेलवाल का प्रहार