होम / BJP’s Membership Drive : हरियाणा में इस तारीख से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान… इतने लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य !!

BJP’s Membership Drive : हरियाणा में इस तारीख से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान… इतने लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य !!

• LAST UPDATED : October 22, 2024
  • सदस्यता अभियान के लिए रोहतक में 26 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक : बड़ौली
  • कांग्रेस बीमार पार्टी, कांग्रेसी नेताओं के विचार बुढ़ापा के प्रतीक, इसलिए कांग्रेस को अच्छे इलाज की जरूरत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP’s Membership Drive : भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा में 5 नवम्बर से सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान की योजना को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने दिल्ली हरियाणा भवन में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रेसवार्ता में बड़ौली ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए और कांग्रेस पर प्रहार भी किए। बड़ौली ने कांग्रेस को बीमार पार्टी बताया और एक अच्छे डाक्टर से इलाज कराने की सलाह भी दी।

BJP’s Membership Drive : सदस्यता अभियान शुरू करने से पहले होगी बैठक

सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान शुरू करने से पहले 26 अक्टूबर को रोहतक में महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें सांसद, विधायक, प्रत्याशी, मेयर, चेयरमैन, जिला परिषद के चेयरमैन आदि शामिल होंगे। इस बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी और सदस्यता अभियान की सफलता के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि 28 और 29 अक्टूबर को जिलों में बैठकें होगी और दीपावली के बाद 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश टोली का भी गठन कर लिया गया है। वेदपाल एडवोकेट को प्रदेश संयोजक बनाया गया है तथा पांच सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। हरियाणा में मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है और सभी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनहित में जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा करने काम लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीमार है, कांग्रेसी नेताओं के विचार बुढ़ापा के प्रतीक हैं, इसलिए कांग्रेस को अच्छे इलाज की जरूरत है। पत्रकार के एक सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है, इसलिए जनता ने तीसरी बार स्पष्ट बहुमत देकर सेवा करने का मौका भाजपा को दिया है। बड़ौली ने आम आदमी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के नेताओं की पुरानी आदत है।

बिप्लब देब और सुरेंद्र नागर से मिले पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मंगलवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के सह चुनाव प्रभारी रहे बिप्लब कुमार देब और हरियाणा भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर से मिले। दोनों नेताओं से पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा में शुरू होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दोनों नेताओं को दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता का भरोसा भाजपा में बढ़ा है।

BJP's Membership Drive

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा भी तेजी से विकसित राज्य बनेगा

विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लोगों ने स्पष्ट बहुमत देकर साबित कर दिया कि जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने मिशन मोड़ पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर दिन जनहित में नए निर्णय लेकर जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा भी तेजी से विकसित राज्य बनेगा।

Kumari Selja ने भाजपा सरकार पर लगाया ये..आरोप, कहा – देश की तरक्की के लिए “इन्हें” आगे लाना ही होगा

Cabinet Minister Anil Vij : मुझे लगता है कि “यह श्रमिकों की कम और इंडस्ट्री की ज्यादा परवाह करते” …अब श्रम विभाग की बारी