होम / Krishna Bedi: कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यस्तरीय कला उत्सव के विजेताओं को दिया पुरस्कार

Krishna Bedi: कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यस्तरीय कला उत्सव के विजेताओं को दिया पुरस्कार

• LAST UPDATED : October 23, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Bedi: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी आज कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने सैनी समाज भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कला उत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा विद्यालय शिक्षा योजना परिषद और समग्र शिक्षा अभियान द्वारा किया गया था।

अंत में किया विजेताओं को पुरस्कृत

समापन के अवसर पर उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा और चिकित्सा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की बुनियादी जरूरत है और इसे मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। कृष्ण बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में चिकित्सा सेवाओं को सुधारने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Special Trains: अब दिवाली पर मिलगी ट्रेन की कन्फर्म टिकट, रेलवे चलाएगा खास ट्रेनें, जानें रूट

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हरियाणा में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी चुनौती है, जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बहन-बेटियों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कृतसंकल्प है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि सरकार आधी रात को भी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

कुरुक्षेत्र को लेकर बोले कृष्ण बेदी

कृष्ण बेदी ने कुरुक्षेत्र को मुख्यमंत्री सिटी बनने पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के गठन के बाद पहली बार इस ऐतिहासिक शहर को सीएम सिटी बनने का गौरव मिला है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह भाजपा का सौभाग्य है कि तीसरी बार प्रदेश की सत्ता में आकर उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इस कला उत्सव में प्रदेश की 6 विजेता टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी।

Manohar Lal’s Nephew Passes Away : पूर्व सीएम मनोहर लाल के भतीजे का निधन, इस बीमारी से था ग्रसित