होम / Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

• LAST UPDATED : October 24, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया की नीति आयोग रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा स्तर पर हरियाणा देश में तीसरे स्थान पर है। हमारी कोशिश रहेगी की शिक्षा के मामले में हरियाणा क्षेत्र को पहले स्थान पर रखें। इसके अनुसार पूरे तरीके से सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में रिसोर्स को बढ़ाया जाए।

शिक्षा नीति को लेकर बोले महिपाल ढांडा

प्राइवेट शिक्षा संस्थानों की तुलना में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों का शिक्षा स्तर काफी ऊंची है। प्राइवेट स्कूल की जगह अभिभावकों का झुकाव सरकारी स्कूलों में भेजने का हो, इसके लिए हम योजनाएं बनाएंगे। इसके साथ शिक्षा प्रणाली में और सुधार करेंगे।

CBSE Results: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की हुई की घोषणा, जानें डिटेल्स

महिपाल ढांडा ने आगे बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां नई शिक्षा नीति 2020 को वर्ष 2025 तक जारी करने का निर्देश दिया है, जबकि भारत सरकार द्वारा इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक दिया गया है। इसके साथ साथ तकनीकी शिक्षा के उद्योगों का भी विस्तार करने का इरादा हैं। इसके लिए औद्योगिक संस्थानों से पहले भी बात की गई है, और आगे इन्हें बढ़ाया भी जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग एक जरुरी विभाग है।

जल्द करेंगे समीक्षा बैठक

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सीएम सैनी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे उसे अच्छे से निभाने के साथ शिक्षा स्तर में सुधार कराएंगे। जल्द ही स्कूल शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व उच्चतर शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद ही पुरे विभाग की कार्यप्रणाली सोच- समझकर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगे उन्होंने कहा की हरियाणा स्पोर्ट्स में अव्वल है। स्कूली स्तर पर ही युवा खेलों में रुचि लें, इसके लिए स्कूलों में और नए खेल नर्सरियां खोली जाएंगी।

CM Nayab Saini: ‘मैं धरातल पर हूं हवा में नहीं’, जीत के बाद CM सैनी ने हरियाणवी अंदाज में कांग्रेस की उड़ाईं धज्जियां