होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में आज छाया कोहरा, मौसम में आया बदलाव, लगातार लुढ़क रहा पारा

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज छाया कोहरा, मौसम में आया बदलाव, लगातार लुढ़क रहा पारा

• LAST UPDATED : October 24, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम जिस तरह अपने रंग बदल रहा है उसे देख क्र कहा जा सकता है कि हरियाणा में बाकी राज्यों से पहले ठंड आने वाली है। अक्टूबर के महीने में जून- जुलाई जैसी गर्मी तो कभी अचानक से ठंड महसूस होना। लगातार मौसम में बदलाव आना हरियाणा के लोगों के लिए बिमारी लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को भी आसमान साफ रहने का अनुमान बताया है।

  • IMD ने जारी किए आदेश
  • प्रदुषण ने हरियाणा में मचाया कोहराम

Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा के विकास के लिए CM सैनी का बड़ा कदम, जर्मन प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर क्या हुई चर्चा?

IMD ने जारी किए आदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रदेश में 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन इसी के चलते तापमान में भी बदलाव आएगा। ज्यादातर जिलों में गुरुवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कल 25 अक्टूबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना बनी हुई है। से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा में तापमान में गिरावट आ रही है ।

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

प्रदुषण ने हरियाणा में मचाया कोहराम

हरियाणा में वैसे तो साल के इन दिनों में प्रदुषण का बढ़ना काफी आम सी बात है लेकिन इस बार प्रदुषण ने हरियाणा में हालत खराब कर दी है। दरअसल, प्रदेश के 10 शहरों में AQI 300 और तीन जिलों में AQI 400 को पार कर गया। वहीं प्रदेश में प्रदूषण से हेल्थ एमरजैंसी जैसे हालात बने हुए हैं। एम्स के पूर्व डायरेक्टर का कहना है कि प्रदूषण के चलते कोविड से भी ज्यादा खतरनाक स्थिति बन चुकी है।

Congress Fact Check: पार्टी नेता EVM पर लगा रहे थे इल्जाम, अब कांग्रेस की रिपोर्ट ने बताया कौन है हार का असल जिम्मेदार