होम / Hisar: नगर निगम की महिला के साथ हुई मारपीट, सड़कों पर उतरे कर्मचारी, आक्रोशित होकर किया प्रदर्शन

Hisar: नगर निगम की महिला के साथ हुई मारपीट, सड़कों पर उतरे कर्मचारी, आक्रोशित होकर किया प्रदर्शन

• LAST UPDATED : October 25, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Hisar: हरियाणा के हिसार में महिला कर्मचारी कीमारपीट का मामला सामने आ रहा है। दरअसल, हिसार नगर निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ शुक्रवार सुबह जबरदस्त मारपीट हुई । वहीं इसके चलते फर्जी मेडिकल बिल मामले को लेकर अपना काम काज छोड़ सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। साथ ही आक्रोश में आकर उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना भी दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि महिला कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले पर सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए ।

  • कर्मचारियों ने की प्रशासन से यह मांग
  • जानिए पूरा मामला

SKM Protest : पंजाब में इस कारण से किसानों ने रूट किया बंद, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम ही जाम

कर्मचारियों ने की प्रशासन से यह मांग

आपकी जानकारी के लिए बता दें, महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की वारदात के बाद सभी कर्मचारी आक्रोश में हैं। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा मेडिकल बिल मामले की सही तरीके से जांच की जाए इसकी मांग की । वहीं शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे महिला कर्मचारी सरजमुखी आजाद नगर एरिया में सफाई कर रही थी। महिला कर्मचारी का कहना है कि इस दौरान वहां एक रेहडी लगाने वाले ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।

Bhupinder Hooda Statement: ‘मैं 6 बार सदस्य रहा हूं, लेकिन…, प्रोटेम स्पीकर के पद को लेकर क्यों भड़के हुड्डा?

जानिए पूरा मामला

महिला कर्मचारी ने इस बात की जानकारी दी कि वहां एक रेहडी लगाने वाले ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहां कि सफाई कर्मचारियों को गलत फंसाया जा रहा है। अधिकारियों ने डरा धमका कर सफाई कर्मचारियों उनके दस्तावेज लेकर फर्जी मेडिकल बिल तैयार किए। इसके बाद कर्मचारी प्रशासन से इस वारदात के बाद सख्त से सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

Karnal Road Accident: थार ने ऐसी मारी टक्कर, 30 फुट दूर जाकर खंभे से टकराई महिला और फिर…