होम / Harvinder kalyan Political Journey : जानिए कौन हैं हरियाणा विधानसभा के नए स्पीकर हरविंदर कल्याण, ऐसा रहा इनका सफर…

Harvinder kalyan Political Journey : जानिए कौन हैं हरियाणा विधानसभा के नए स्पीकर हरविंदर कल्याण, ऐसा रहा इनका सफर…

• LAST UPDATED : October 25, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Harvinder kalyan Political Journey : विधानसभा सत्र के पहले दिन नए विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद पहले दिन स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुन लिए गए हैं। हरियाणा में विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सर्वसम्मति से भाजपा विधायक हरविंदर कल्याण को स्पीकर और जींद से विधायक कृष्ण लाल मिड्‌ढा को डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया है।

Harvinder kalyan Political Journey : जानिए यहां हुआ था जन्म

हरविंदर कल्याण का जन्म 15 जनवरी, 1967 को भोपाल की धरती पर हुआ था। इनके पिता का नाम देवी सिंह कल्याण जोकि राजनीति में काफी सक्रिय थे. ये रोड बिरादरी से आते हैं और रोड बिरादरी की संख्या करनाल, कैथल, पानीपत और कुरुक्षेत्र में काफी ज्यादा है। हरविंदर कल्याण ने सिविल इंजिनियर की पढ़ाई की है और हैफेड के चेयरमैन रहे हैं। इतना ही नहीं विधानसभा की कई कमेटियों में सदस्य और चेयरमैन के पद पर भी रह चुके हैं।

Haryana Vidhan Sabha 2024 Updates : भाजपा ने हरविंदर कल्याण को स्पीकर और कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बना साधे कई निशाने

घराैंडा में फिर एमएलए बन लगाई हैट्रिक

जानकारी के मुताबिक हरविंदर कल्याण घरौंडा से एमएलए हैं और कल्याण ने यह जीत तीसरी बार हासिल कर हैट्रिक बनाई है। इससे पहले की बात करें तो हरविंदर कल्याण पहली बार 2009 में BSP की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा थी, लेकिन वहीं 2014 में जब उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा तो उन्हें विजय हासिल हुई।

उन्होंने नरेंद्र सांगवान को मात दी। 2019 में कल्याण ने कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार को हराया और अब 2024 में एक बार फिर से भाजपा ने इन्हें टिकट दिया और फिर जीत का परचम फहराया। उन्होंने इस सीट से कांग्रेस के विरेंद्र राठौर को 4531 मतों से हराया।

Raghuvir Singh Kadian: रघुवीर सिंह कादियान को लेकर सत्र में हुआ हाई ड्रामा, कांग्रेस नेता बुरी तरह भड़के