होम / Jammu-Kashmir में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सिरसा का लाल शहीद, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Jammu-Kashmir में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सिरसा का लाल शहीद, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

• LAST UPDATED : October 25, 2024
  • 2016 में भारतीय सेना में हुआ था भर्ती, शहीद जीवन सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा पूरा गांव

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jammu-Kashmir :  जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में वीरवार रात आतंकवादियों से हुई भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना में भर्ती सिरसा का जीवन सिंह शहीद हो गया। शहीद 28 वर्षीय जीवन सिंह सिरसा जिला के गांव रोहण का रहने वाला है। भारतीय सेना की ओर से जीवन सिंह के शहीद होने की सूचना शुक्रवार सुबह परिजनों को दी गई। शहीद जीवन सिंह का पार्थिव शरीर शाम को गांव रोहण लाया गया।

Jammu-Kashmir : राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार हुआ

यहां पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार हुआ। घरवालों को सुबह जैसे ही जीवन सिंह शहीद होने की सूचना मिली तो पत्नी कोमल व मां गोलो कौर का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पिता सुखदेव सिंह का कहना है कि मुझे गर्व है कि मेरा जीवन सिंह भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गया।

जीवन सिंह का परिवार बहुत गरीब

जानकारी के अनुसार गांव रोहण निवासी जीवन सिंह वर्ष 2016 में राजपूताना राइफल में भर्ती हुआ था। जीवन सिंह का परिवार बहुत गरीब है। जीवन सिंह की शादी चार साल पहले कोमल से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चार साल व छोटी दो साल की है। इस समय जीवन की तैनाती जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में थी। सेना की ओर से बताया गया है कि वीरवार रात को इलाके में आतंकवादी होने की सूचना मिली थी।

जीवन सिंह ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया

जवान जीवन सिंह ने आतंकवादियों से डटकर मुकाबला किया। इसी दौरान जीवन सिंह को कई गोलियां लगी,लेकिन जीवन सिंह आखिरी तक लड़ता रहा। इस मुकाबले में जीवन सिंह ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। घायल जीवन सिंह को सेना के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी रात को मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पांच बजे सेना के अधिकारी ने जीवन सिंह के घरवालों को उसके शहीद होने की सूचना दी।

Rewari News : पत्नी ने पति को ड्यूटी पर जाने से रोका, पति नहीं माना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Accident News : संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिरी बाइक…युवक की मौत, अन्य हादसे में महिला घायल