होम / NewBorn Death: इंसानियत शर्मसार! नहर में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस की जांच शुरू

NewBorn Death: इंसानियत शर्मसार! नहर में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस की जांच शुरू

• LAST UPDATED : October 26, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), NewBorn Death: करनाल के क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पश्चिमी यमुना नहर में एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया। संभावना लगाई जा रहा है की बच्ची का जन्म दो दिन पहले हुआ है। जहां घटना हुई वहां पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टर्म के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। घटना के बाद पुलिस ने लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

झाड़ियों में मिला बच्ची का शव

ध्यान देने वाली बता ये है की इस यमुना नहर पर अब्दुल्लापुर गांव के कई युवक रोज सैर पर आते हैं। युवक के जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को जब वो शाम को टहल रहे थे, उसी दौरान बच्ची का शव नहर में बहता हुआ मिला। युवक ने बताया की बच्ची का शव नहर के कनारे झाड़ियों में फंसा हुआ था। पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली की भ्रूण की नाल तक नहीं आई थी, बच्ची का जन्म 2 दिन पहले हुआ था। बच्ची का जन्म होने के बाद ही उसे नहर में फेंक दिया गया।

CM Saini: सीएम सैनी धान खरीद पर सख्त, अधिकारियों के साथ की बैठक, MSP पर दिए आदेश

पुलिस की जांच शुरू

युवक ने आगे बताया की घटना की जानकारी पुलिस को उसने ही दी थी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद डायल-112 की टीम ने सदर थाना पुलिस को घटना के बारे में बताया और आगे की जांच शुरू हुई। ये पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी कई शव वहां पाए गए है।

करनाल क्षेत्र में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते है। इससे पहले बीते रविवार( 20 अक्टूबर) को कोहंड गांव में 6 माह का भ्रूण मिलने से इलाके में बवाल मच गया था। एक खाली प्लाट में 6 महीने का भ्रूण मिला था। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी।

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बना अपनी गैंग का गुरूजी, इनके शार्प शूटर्स करते हैं इन नियमों का पालन