होम / Yamuna Nagar Fir Accident : नहीं थम रहे आगजनी के हादसे, यमुनानगर में शिक्षिका जिंदा जली

Yamuna Nagar Fir Accident : नहीं थम रहे आगजनी के हादसे, यमुनानगर में शिक्षिका जिंदा जली

• LAST UPDATED : October 26, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamuna Nagar Fir Accident : एक तरफ तो त्योहारी सीजन चल रहा है और ऊपर से इन दिनों आग से जिंदा जलकर जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा जानकारी में सोनीपत से एक हादसा सामने आया है जिसमें एक शिक्षिका को अपनी जान गंवानी पड़ी

जी हां, यहा की ऋषि कॉलोनी स्थित एक मकान में रात को अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में शिक्षिका आ गई और उसकी मौत हो गई। मालूम हुआ है कि शिक्षिका इस मकान में रेंट पर रहती थी, फिलहाल पुलिस ने उक्त हादसे को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Accident News: सोनीपत में हुआ बड़ा हादसा, कार की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Yamuna Nagar Fir Accident : मृतका मूल रूप से यहां एक निजी स्कूल की थी छात्रा

जानकारी के अनुसार शिक्षिका सरिता (35) मूल रूप से यमुनानगर के एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। सरिता अपने पति के साथ ऋषि कॉलोनी में किराए के घर में रहती थी। शुक्रवार रात को महिला के किराए के मकान में संदिग्धावस्था में आग लग गई।

Haryana Jawan Commits Suicide : आखिर क्यों किया हरियाणा के जवान ने छत्तीसगढ़ में सुसाइड, मचा हड़कंप

पति की जांच में जुटी पुलिस

जैसे ही आग की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर अंदर जाकर देखा गया तो महिला का शव जली हालत में पड़ा था। फिलहाल पुलिस महिला के पति का पता लगा रही है कि आखिर वह कहां है।

Major Accident in Gurugram : त्योहारी सीजन में खुशियां मातम में बदलीं, शॉर्ट-सर्किट ने चार लोगों की ले ली जान