होम / Woman Head Constable Raped : ख़ाकी पर लगा दाग.. पुलिसकर्मी पर महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का आरोप

Woman Head Constable Raped : ख़ाकी पर लगा दाग.. पुलिसकर्मी पर महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का आरोप

• LAST UPDATED : October 26, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Woman Head Constable Raped : प्रदेश के हिसार जिला में एक पुलिस कर्मी द्वारा महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला हेड कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में ही रहने वाले पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पुलिस ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

Woman Head Constable Raped : आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई

इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। पीड़िता का ये भी आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये भी ऐंठे हैं। हिसार महिला थाने की इंचार्ज सीमा का कहना है कि महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है,आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने पति से अलग रहती है पीड़िता

जानकारी अनुसार महिला हेड कांस्टेबल का कहना है कि उसका पति नशे का आदी है, इस कारण वह अपने पति से अलग रहती है। पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी से उसकी अच्छी जान पहचान थी और आरोपी का उसके घर आना जाना भी था। एक दिन उसकी तबीयत खराब थी तो आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर दवा के बहाने उसको नशीला पदार्थ पिला दिया और वह बेहोश हो गई।

आरोपी ने उसकी 10 साल की बच्ची के साथ भी की छेड़छाड़

बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने के नाम अपर उससे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़ित महिला ने अपने बयान में यह भी बताया है कि आरोपी पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट भी कर चुके हैं। आरोपी ने उसकी 10 साल की बच्ची के साथ भी छेड़छाड़ की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Haryana Police On Alert Mode : पटाखों की बिक्री व भंडारण को लेकर जानिए हरियाणा पुलिस ने क्या आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए 

Blind Murder का पर्दाफ़ाश..ना लड़ाई ना झगड़ा..ये छोटी सी ज़िद बनी हत्या का कारण