होम / Khelo India Youth Games-2021 तीन जनवरी को होगा आगाज

Khelo India Youth Games-2021 तीन जनवरी को होगा आगाज

• LAST UPDATED : December 30, 2021

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Khelo India Youth Games-2021 हरियाणा ने 5 से 14 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाले चौथे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस कड़ी में 3 जनवरी, 2022 को केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में पंचकूला से इन खेलों का औपचारिक रूप से आगाज होगा। यह निर्णय यहां हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्य सचिव एवं इन खेलों की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष संजीव कौशल भी उपस्थित थे।

कोविड नियमों का कड़ाई से पालन होगा (Khelo India Youth Games-2021)

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में कोविड महामारी अलर्ट के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। 3 जनवरी, 2022 को होने वाले इस औपचारिक आगाज कार्यक्रम का आयोजन सायं 4.30 बजे पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में होगा, जिसका लाइव प्रसारण सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर एवं सभागार के बाहर भी दिखाया जाएगा। औपचारिक आगाज कार्यक्रम में हरियाणा के ओलंपियन व अन्य खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि यूथ उनसे प्रेरणा ले सकें। बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम के दौरान खेलों के मस्कट धाकड़ व अधिकारिक जर्सी का भी अनावरण किया जायेगा।
बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक श्री पंकज नैन ने खेलों के आयोजन की तैयारियों पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया।

25 खेल स्पर्धाएं होंगी आयोजित (Khelo India Youth Games-2021)

हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 25 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग की प्रतियोगिताएं पांच स्थानों नामत: पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करवाई जाएंगी। इन खेलों में देश के 15 आयु वर्ग व 17 आयु वर्ग के 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की सम्भावना है। इसके अलावा, स्पोर्टस एक्स्पो भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़, पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक तथा पुलिस सौरभ सिंह सहित कार्यकारी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Also Read: Commendable campaign of Haryana Police प्रदेश में 10,000 घरों में लौटी मुस्कान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox