होम / Manohar Lal Statement आत्म निर्भरता के पांच स्तंभ में हरियाणा अव्वल

Manohar Lal Statement आत्म निर्भरता के पांच स्तंभ में हरियाणा अव्वल

• LAST UPDATED : December 31, 2021

पिछले 7 वर्षों में प्रदेश को मिल चुके हैं 150 से ज्यादा अवॉर्ड
प्रदेश से निर्यात बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए करने का लक्ष्य
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Manohar Lal Statement मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आत्म निर्भरता के पांचों स्तंभों में हरियाणा अव्वल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पांच ट्रिलियन इकोनॉमी करने का जो लक्ष्य रखा है, उस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में हमने अपने टारगेट तय कर लिए हैं। आत्म निर्भर हरियाणा और आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए हम प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाएंगे। मनोहर लाल वीरवार को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्त्रम में बताया कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधारे, सिस्टम्स को ठीक करने, डमोग्राफी और निवेश आकर्षित करने सहित पांच स्तंभ आत्म निर्भरता के लिए निर्धारित किए हुए हैं। इनमें हरियाणा अर्थव्यवस्था के मामले में देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। यहां तक कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है, जबकि दिल्ली प्रदेश की आय अच्छी है लेकिन उन्होंने फ्री बांटना शुरू करके अपनी अर्थव्यवस्था को खराब कर लिया है। इसके विपरित हरियाणा में हम अपने नागरिकों को जिम्मेदार बना रहे हैं। इसके लिए परिवार पहचान पत्र के तहत हर परिवार की फैमिली आईडी बनाई जा रही है, जिसके आधार पर एक लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की पहचान करके उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर दिया जा रहा विशेष सुधार (Manohar Lal Statement)

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर ध्यान दिया जा रहा है और पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से सुधार हुआ है। इनमें विशेषकर सड़कों का सुधार उल्लेखनीय है क्योंकि हम मानते हैं कि हमारी सड़कें अच्छी होंगी तो हमारे प्रदेश की इकोनोमी भी अच्छी रहेगी। उन्होंने सिस्टम में सुधार का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य सरकार ईज आॅफ डुईंग बिजनेस तथा ईज आॅफ लिविंग की दिशा में कई प्रकार के कार्य कर रही है। इसके लिए प्रक्त्रियाओं का सरलीकरण किया गया है। पिछले सात साल में राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा को 150 से ज्यादा अवार्ड विभिन्न उपलब्धियों के लिए मिले हैं। इनमें से 100 से ज्यादा अवार्ड आईटी आधारित सेवाओं के लिए दिए गए हैं।

एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा दे रहे (Manohar Lal Statement)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एमएसएमई और स्टार्टअप को बढावा दे रहे हैं। प्रदेश में 1500 स्टार्टअप को रोजगार दिया गया है तथा 4 हजार आवेदन अभी प्रोसेस में हैं। उन्होंने दावा किया कि यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि पड़ौसी राज्यों से अधिक है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और सभी सरकारी, गैर सरकारी, उद्योगों आदि में मिलाकर हर वर्ष पांच लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि हमने प्रदेश से निर्यात को भी बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में हरियाणा से लगभग 85 हजार करोड़ रुपए का निर्यात हो रहा है।

Also Read : 29th National Fencing Competition 2021 देश का बेस्ट खेल टैलेंट हमारे पास : मनोहर लाल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox