होम / Big Accident In Bhiwani पहाड़ दरकने से कई लोग दबे, 3 शव निकाले जा चुके

Big Accident In Bhiwani पहाड़ दरकने से कई लोग दबे, 3 शव निकाले जा चुके

• LAST UPDATED : January 1, 2022

इंडिया न्यूज, भिवानी।
Big Accident In Bhiwani भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है पहाड़ के दरकने के कारण कई लोग नीचे दब गए। फिलहाल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे में खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर बताए जा रहे हैं। फिलहाल पत्थरों के नीचे कुल कितने लोग दबे हुए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। फिलहाल 3 शव निकाले जा चुके हैं।

शुक्रवार ही खनन कार्य शुरू हुआ था (Big Accident In Bhiwani)

बता दें कि 2 महीने पहले ही प्रदूषण के चलते खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी। एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू किया गया था। दो महीने तक खनन कार्य बंद रहने के कारण भवन निर्माण सामग्री की किल्लत भी महसूस की जा रही थी जिसे दूर करने के लिए ब्लास्ट किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Also Read: Stampede At Mata Vaishno Devi Bhawan 12 लोगों की मौत, इतने लोगों की हुई पहचान

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anil Vij : खुद भ्रष्टाचार में डूबा आदमी अभी बेल पर हैं….यह कहीं डूब क्यों नहीं जाते ? जानिए विज ने किस पर कसा ये तंज
Jind Crime News : जींद में लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की चौथ
Panipat Crime News : नशा तस्कर व सप्लायर गिरफ्तार, 3 किलो 985 ग्राम गांजा बरामद
Rape in Car : जीद में नाबालिग लड़की काे कार में बनाया हवस का शिकार, पड़ोस के ही युवक ने दिया वारदात को अंजाम
Amit Shah : जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के शासन के दौरान 40,000 लोग मारे गए, आतंकवाद बढ़ा: अमित शाह
Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 
Loharu Assembly Constituency : राजस्थान के रेतीले टीलों के बीच शह और मात का चुनावी संग्राम: लोहारू में जेपी दलाल के सामने राजवीर फरटिया बड़ी चुनौती
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox