होम / 3 Big Accidents On New year तीन हादसों ने सबको झकझोरा

3 Big Accidents On New year तीन हादसों ने सबको झकझोरा

• LAST UPDATED : January 1, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
नया साल की अलसुबह ही जैसे लोग उठे कि उन्हें माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे की खबर मिली, लेकिन इसके साथ ही तमिलनाडु में एक और हादसे हो गया है। तमिलनाडु के जिला विरुधुनगर में स्थिति एक पटाखा फैक्टरी में भयंकर आग लग गई है जिसमें 3 लोग अकाल मौत का ग्रास हो गए, वहीं पांच अन्य घायल हो गए हैं।
पटाखा फैक्टरी में आग से एक की हालत गंभीर: पटाखा फैक्टरी में लगी आग से जो 5 लोग जख्मी हुए हैं, इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो हुआ है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति 20 प्रतिशत झुलसा है, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है।

भिवानी में पहाड़ दरकने से तीन लोग मरे, कई दबे (3 Big Accidents On New year)

वहीं भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है पहाड़ के दरकने के कारण कई लोग नीचे दब गए। फिलहाल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे में खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर बताए जा रहे हैं। फिलहाल पत्थरों के नीचे कुल कितने लोग दबे हुए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। फिलहाल 3 शव निकाले जा चुके हैं।

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 की मौत (3 Big Accidents On New year)

जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर में देर रात मची भगदड़ के कारण 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर है। कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर ने हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जिनमें से 8 लोगों की पहचान हो चुकी है। घायलों को स्थानीय नारायण अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार रात दो से तीन बजे के बीच यह हादसा हुआ, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई। कई श्रद्धालु घर लौटने लगे हैं। राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी बात पर लोगों के बीच बहस हुई और उन्होंने एक-दूसरे को धक्का दिया। इसके कारण भगदड़ मची। वहीं केंद्र और राज्य सरकारों ने मृतकों के परिजनों को 12-12 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

Also Read : Big Accident In Jammu Kashmir मिनी बस खाई में गिरी; 8 लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox