होम / Arvind Sharma on Tourism : पर्यटन की दृष्टि से अब हरियाणा का ये जिला भी…, ये बोले डॉ. अरविंद शर्मा

Arvind Sharma on Tourism : पर्यटन की दृष्टि से अब हरियाणा का ये जिला भी…, ये बोले डॉ. अरविंद शर्मा

BY: • LAST UPDATED : November 5, 2024

संबंधित खबरें

  • पर्यटन मंत्री ने द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Arvind Sharma on Tourism : हरियाणा के सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों में महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों का विकास होगा। इसे लेकर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व पर्यटन विभाग, हरियाणा के अधिकारियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने करनाल में आयोजित द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन के बाद दी। इस अवसर पर फेमिलिराइज़ेशन (परिचय) टूर का भी आयोजन किया गया।

Arvind Sharma on Tourism : हरियाणा पर पुस्तक का भी विमोचन

कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय तथा पर्यटन विभाग हरियाणा के अधिकारियों और पर्यटन हितधारकों व सेवा प्रदाताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री ने द्वितीय महाभारत सर्किट कॉन्फ्रेंस कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया।

CM Meets Gurinder Singh Dhillon : प्रदेश के सीएम सैनी डेरा ब्यास बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिले, ये बोले सीएम

वृंदावन जैसी सुविधाएंगे उपलब्ध कराएंगे

डॉ. शर्मा ने कहा कि जिस तरह वृंदावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, उसी तरह धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आगमन को लेकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि महाभारत सर्किट के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के साथ-साथ करनाल व पानीपत का काला अम्ब भी शामिल किया जाना चाहिए। यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में और बेहतर तरीके से योजना बनाकर पर्यटन स्थलों को सुविधाजनक बनाया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) आरके सुमन ने इस अवसर पर कहा कि कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर लेकर जाने के लिए पर्यटन मंत्रालय कार्य कर रहा है। इस मिशन में उन्होंने कुछ हद तक सफलता भी मिली है।

इस अवसर पर हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार, पीपी खन्ना, कर्नल मनबीर चौधरी, मोहन गुरुचंद्रा प्रभु, हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के जीएम डॉ. इंद्रजीत सिंह, संदीप शुक्ला, किशोर नागपाल, कृष्ण गर्ग व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

48 Kos Kurukshetra : तीर्थों पर गूंजेगी गीता वाणी, केडीबी ने गीता महोत्सव को लेकर ऐसे तैयार किया रोडमैप

48 kos kurukshetra : जानिए कुरुक्षेत्र 48 कोस का यह है महत्व

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या हो पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT