होम / Corona Effect इटली से अमृतसर आई एअर इंडिया फ्लाइट में 125 पैसेंजर कोरोना संक्रमित

Corona Effect इटली से अमृतसर आई एअर इंडिया फ्लाइट में 125 पैसेंजर कोरोना संक्रमित

• LAST UPDATED : January 6, 2022

इंडिया न्यूज, अमृतसर।
Corona Effect देश में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। वहीं गुरुवार को अमृतसर में एअर इंडिया की फ्लाइट में 125 पैसेंजर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फ्लाइट में कुल 191 पैसेंजर सवार बताए जा रहे थे। फ्लाइट इटली से पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आई थी। सभी लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी फ्लाइट में इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हों।

बढ़ता जा रहा कोरोना का ग्राफ (Corona Effect)

देश में तक कोविड के 90 हजार से ज्यादा आए। देश में कल सुबह तक बीते 24 घंटों में कोविड के कुल केस का आंकड़ा 58,097 दर्ज किया गया था। परसों सुबह यानी 4 जनवरी तक पिछले 24 घंटों में यह आंकड़ा 37,379 था। इससे साफ है कि कोरोना की तीसरी लहर ने देश में दस्तक दे दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 90,858 हो गई है। इस दौरान 325 मरीजों की मौत हो गई और 19,152 मरीज ठीक हुए। दिल्ली की बात की जाए तो यहां 24 घंटे में ही 10,665 नए कोरोना केस मिले हैं। नए केसों का आंकड़ा गत 7 माह में सबसे ज्यादा है। गत 10 जून को 91,849 केस दर्ज किए गए थे।

अब तक इतने करोड़ लोग कोविड से संक्रमित (Corona Effect)

देश में अब तक 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 3.43 करोड़ लोग इस वैश्विक महामारी से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोविड से 4.82 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 2.75 लाख से ज्यादा मरीज अभी अस्पतालोंं में उपचाराधान हैं।

Also Read: Covid Cases In India एक दिन में आए 90,000 से अधिक केस

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox