होम / Pm Modi Security Issue पंजाब सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

Pm Modi Security Issue पंजाब सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

• LAST UPDATED : January 7, 2022

हरियाणा भाजपा का आरोप- पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए सीएम चन्नी और कांग्रेस जिम्मेदार
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Pm Modi Security Issue हरियाणा भाजपा के महासचिव एवं पंजाब प्रवासी प्रभारी संजय शर्मा ने गुरुवार को पंजाब की 30 विधानसभाओं के 82 कार्यकर्ताओं की बैठक चंडीगढ़ में ली। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने और रास्ता क्लीयर न करवाने पर पंजाब सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। भाजपा नेता ने इसके लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने राष्ट्रपति से पंजाब सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

चुनाव घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ता करेंगे काम (Pm Modi Security Issue)

संजय शर्मा ने कहा कि पंजाब में चुनाव घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ता काम करेंगे। भाजपा बड़े दल के रुप में पंजाब में चुनाव लड़ेगी। कैप्टन अमरिंदर और सुखदेव सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन होगा। लोग नया पंजाब बनाने में सहयोग करेंगें। डबल इंजन की सरकार बनाकर पंजाब को तरक्की के रास्ते पर आगे लाया जाएगा। पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं है। लोग भाजपा को वोट देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी का संगठन मजबूत किया है। आखिरी चरण में विधायक और मंत्री भी मैदान में उतरेंगे। पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी नेतृत्व जो भी फैसले लेंगे, उसे कार्यकर्ता मानेंगे। पंजाब से अच्छा फीडबैक आ रहा है। वोटर अब बदलाव चाहता है। जिस तरह से मोदी ने पूरे देश में बदलाव किया। पंजाब के लोग हरियाणा की तरह ही विकास चाहते हैं।

पंजाब के 40 थानों की सीमाओं पर लगाए गए थे नाके (Pm Modi Security Issue)

भाजपा नेताओं का आरोप है कि पंजाब के 40 थानों की सीमाओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नाके लगाए। सरकार ने पुलिस को कहा कि भाजपा की गाड़ियों को नाकों में फंसाकर रखना है। कांग्रेस और कम्युनिस्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं का रास्ता रोका। भाजपा का कार्यकर्ता पंजाब में जा रहा है तो हमें सिक्योरिटी की जरूरत नहीं है। वह अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है। पीएम की सुरक्षा में चूक होना बड़ी बात है।

Also Read: Corona Cases Today देश में 1,17,100 केसों ने बढ़ाई चिंता

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox