होम / Today Covid-19 Update बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख से ज्यादा नए मामले आये सामने

Today Covid-19 Update बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख से ज्यादा नए मामले आये सामने

• LAST UPDATED : January 23, 2022

Today Covid-19 Update बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख से ज्यादा नए मामले आये सामने

इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़: 

Today Covid-19 Update : कोरोना सक्रंमण के केसो में थोड़ी राहत की खबर सामने आयी जिसमे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा आज जारी पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार देश में 3,33,533 केस नए केस सामने आए हैं। कल यह संख्या 3,37, 704 थी। यानी कल की तुलना में देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4171 कम मामले दर्ज कि गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 525 लोगों की मौत हो गई।

Covid Cases Today Update

सक्रिय मामले : 21,87,205
24 घंटोें में जो मरीज ठीक हुए : 2,59,168
शुरुआत से लेकर अब तक ठीक होने वाले मरीज की कुल संख्या : 3,65,60,650
शुरुआत से लेकर अब तक देश में कोरोना से मौतें : 4,89,409
देश में अब तक वैक्सीनेशन : 1,61,92,84,270

जानिए तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब का हाल

तमिलनाडु में 24 घंटों में कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए और 33 कोविड मरीजों की (Today Covid-19 Update) इस दौरान मौत हो गई। गुजरात में 23,150 नए मामले सामने आए और 15 कोरोना मरीजों की जान चली गई।

पंजाब में आज सुबह तक बीते 24 घंटों में कोरोना  के 7,699 नए मामले सामने आए। वहीं 33 कोविड मरीजों की इस दौरान मौत हो गई। अब तक पंजाब में संक्रमण के 7,07,847 मामले सामने आ चुके हैं और 16,948 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 48,564 मरीज उपचाराधीन हैं। इस बीच चंडीगढ़ केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के 1,149 नए मामले सामने आए। इसके बाद चंडीगढ़ में कुल केस बढ़कर 84,884 हो गए हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox