होम / JP Dalal Decision मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान पुरस्कार के लिए 30 तक कर सकेंगे पंजीकरण

JP Dalal Decision मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान पुरस्कार के लिए 30 तक कर सकेंगे पंजीकरण

• LAST UPDATED : January 25, 2022

JP Dalal Decision

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
JP Dalal Decision हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान पुरस्कार के लिए पंजीकरण की तिथि को 30 जनवरी तक बढ़ा दिया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान भाई अपना पंजीकरण करवाकर इस योजना का लाभ उठा सकें।

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसान होंगे सम्मानित (Jaiparkash Dalal Decision)

कृषि मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए चयनित किसानों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। किसानों को कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीकों जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए किसानों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसके लिए www.agriharyana.gov.in पर पंजीकरण द्वारा 15 जनवरी 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसको अब 30 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

क्यों शुरू की थी योजना (Kisan Samman Award)

कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए हरियाणा सरकार ने प्रगतिशील किसानों को प्रेरित करने व प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने तथा साथी किसानों को सर्वाेत्म कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरूआत की हुई है।

Also Read: Haryana Government Big Decision 1 फरवरी से खुलेंगे 11वीं-12वीं के स्कूल

Also Read: Big Decision of Government हरियाणा में 278 में से 87 मामले वापस लिए

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox