होम / 73rd Republic day celebration Ambala असली गणतंत्र अंतिम व्यक्ति का उदय : मनोहर लाल

73rd Republic day celebration Ambala असली गणतंत्र अंतिम व्यक्ति का उदय : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : January 27, 2022

Republic day celebration in Ambala

मुख्यमंत्री ने अंबाला में गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
शहीद स्मारक पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
73rd Republic day celebration Ambala
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपनी महान सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों पर चलते हुए राष्ट्र और हरियाणा को स्वच्छ, स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने 2024 तक हर हाथ को काम देकर प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री अंबाला के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित 73वें गणतंत्रता दिवस समारोह में नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अम्बाला शहर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस लाइन ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हम 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस पावन पर्व पर आजादी के आंदोलन में त्याग, तप और बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करते हैं। सन् 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनने का गौरव हासिल हुआ। भारतीय संविधान हर भारतीय नागरिक की आत्मा की आवाज है। आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, इस दौरान हमने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि असली गणतंत्र अंतिम व्यक्ति का उदय है। गणतंत्र वो नहीं जिसमें लोगों को मांगना पड़े, बल्कि गणतंत्र वह है, जिसमें बिना मांगे उनका हक मिले।

हरियाणा की धरा में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा का भी जुनून (Republic day celebration)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा गीता की धरती ही नहीं, बल्कि इस धरा में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा का भी जुनून है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हुई गणतंत्र दिवस की झांकी में हरियाणा के इस जुनून का प्रदर्शन दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की पहल की है। इसके साथ ही सिखों के दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह के शहीदी दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को दिया जा रहा मान-सम्मान ( Republic day)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों व उनके आश्रितों को पूरा मान-सम्मान दे रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में हुए स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं को 25 हजार रुपये मासिक पेंशन देने के साथ-साथ शहीद सैनिकों, अर्ध सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेसिया राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। सरकार ने शहीदों के 345 आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कुबार्नी देने वाले हरियाणा के वीर सपूतों के परिवारों को अमृत महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इसमें 15 अगस्त 2023 तक जन-भागीदारी से 2 हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

परेड में शामिल झांकियों का अवलोकन 73rd Republic Day Celebrations

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों का अवलोकन किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान अंबाला के विधायक असीम गोयल, मेयर शक्ति रानी शर्मा, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, मंडलायुक्त रेणु एस फुलिया, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक जसनदीप सिंह रंधावा मौजूद रहे।
Connect With Us: Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox