होम / Lata Mangeshkar Passed Away स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन

Lata Mangeshkar Passed Away स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन

• LAST UPDATED : February 6, 2022

Lata Mangeshkar Passed Away स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली

Lata Mangeshkar Passed Away : स्वर कोकिला के नाम से मशहूर भारत की महान गायिका लता मंगेश्कर का 92 वर्ष की आयु में आज सुबह 6 फरवरी को निधन हो गया। लता मंगेश्कर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह 8:12 बजे अंतिम सांस ली। लता दीदी के निधन से पूरा देश गम में डूबा है।

देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया और कहा कि लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं।(Lata Mangeshkar Passed Away)
बता दें कि 28 जनवरी के आसपास, गायिका की हालत में सुधार के मामूली लक्षण दिखने के बाद उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। लेकिन 5 फरवरी को उनकी अचानक बिगड़ गई और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था।

कल हालत में था सुधार

Lata Mangeshkar Passed Away

गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अस्पताल में लता दी से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार लता की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। आशा भोसले (Asha Bhosle) ने कहा, दिग्गज गायिका का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी (Dr Pratima Samdani) ने बताया लता फिलहाल आइसीयू में ही हैं और उन्हें अग्रेसिव थेरेपी दी जा रही है आशा भोसले के मुताबिक डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि जो प्रोसीजर किए जा रहे हैं, उसे लता जी ठीक से सहन कर पा रही हैं।Lata Mangeshkar Passed Away

निर्देशकों ने काम देने से मना किया फिर भी हार नहीं मानी

Lata Mangeshkar Passed Away

लता मंगेशकर को गाने के आलावा और कुछ नहीं आता था इसलिए उन्होंने प्लेबैक सिंगर का काम ढूंढना शुरू किया। कई निर्देशकों ने ये कहकर काम देने से मना कर दिया कि लता की आवाज काफी पतली है, लेकिन लता ने हार नहीं मानी। हालांकि शुरूआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई और अभिनय में उनका मन भी नहीं रमता था। वो तो गाना चाहती थीं गाया भी। ऐसा गाया कि आज भी उनके गाने सुनते हैं को दिल के तार छिड़ जाते हैं।

 

Also Read : अलविदा स्वर कोकिला, लता मंगेश्कर का 92 वर्ष की उम्र में निधन, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, मोदी बोले- दीदी हमें छोड़ गई

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox