होम / Ram Rahim Breaking News Today डेरामुखी को मिली 21 दिनों की फरलो

Ram Rahim Breaking News Today डेरामुखी को मिली 21 दिनों की फरलो

• LAST UPDATED : February 7, 2022

Ram Rahim Breaking News Today

इंडिया न्यूज, रोहतक।

Ram Rahim Breaking News Today सुनारिया जेल रोहतक की मर्डर और दुष्कर्म और के मामलों में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को सोमवार को 21 दिन की फरलो मिल गई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें सबसे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा में ले जाया जा सकता है। मालूम हो कि इस समय पंजाब, यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव चल रहे हैं और ऐसे में गुरमीत राम रहीम को फरलो मिलना एक बड़ी बात है। राम रहीम के दोनों ही राज्यों में लाखों अनुयाई भी है।

हरियाणा सरकार ने किया अलर्ट जारी (Ram Rahim Breaking News)

डेरा प्रमुख की फरलो के चलते हरियाणा की सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सिरसा में सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दे दिए गए हैं। मालूम हो इससे पहले भी डेरामुखी अपनी मां से मिलने के लिए पैरोल देकर गुरुग्राम भेजा गया था।

जेलमंत्री ने हाल ही में ये दिया था बयान (Ram Rahim came out of jail)

बता दें कि हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने गत दिनों कहा था कि पैरोल हर कैदी का अधिकार है, इसे रोका नहीं जा सकता। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि डेरामुखी को जल्द ही इसकी अनुमति मिल सकती है।

इन मामलों में सजा भुगत रहा डेरामुखी (Ram Rahim Gurmeet Singh)

बता दें डेरा के पूर्व प्रबंधक रणतीज सिंह की हत्या के 19 वर्ष पुराने मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को उम्रकैद की सजा सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सुनाई थी। इसके अलावा अगस्त 2017 में सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष कोर्ट ने गुरमीत को एक साध्वी यौन शोषण मामले में भी 20 वर्ष की सजा सुनार्ई थी। तभी से डेरामुखी रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इसके अलावा पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में भी रामरहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Also Read: Weather Forecast Today आज तेज धूप खिली, 9 को फिर बारिश के आसार

Connect With Us: Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox