होम / Corona Recoveries 24 February 2022 देश में तेजी से कम हो रहे कोविड केस, 13,177 नए मामले

Corona Recoveries 24 February 2022 देश में तेजी से कम हो रहे कोविड केस, 13,177 नए मामले

• LAST UPDATED : February 24, 2022

Corona Recoveries 24 February 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

Corona Recoveries 24 February 2022 देश में कोरोना के ताजा मामलों में तेजी से कमी आई है। लगातार नए मामलों की संख्या गिर रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 (COVID-19) के 13,177 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 296 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राहत की बात ये भी है कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या ताजा मामलों के मुकाबले दोगुनी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 29,194 मरीज ठीक भी हुए हैं।

हरियाणा में कल रहे इतने केस (Total Cases In Haryana)

वहीं हरियाणा में भी कोविड के केसों में लगातार कमी आ रही है। बुधवार देर रात तक प्रदेश में 26,169 सैंपल लिए गए जिनमें से 508 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। इनमें गुरुग्राम में सबसे अधिक 184 केस मिले। पानीपत में एक भी केस नहीं मिला।

प्रदेश में अभी इतने एक्टिव केस (Active Case In Haryana)

हरियाणा की बात की जाए तो प्रदेश में अब 2678 केस एक्टिव हैं इनमें से 2236 का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। ओमिक्रॉन के भी 830 केस मिले थे जो सभी ठीक हो चुके हैं। कोविड का रिकवरी रेट भी प्रदेश में लगभग 98.65 प्रतिशत है। Haryana Corona Cases

जानें इतनी डोज देश में लग चुकी (Total Dose In India)

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में अब तक वैक्सीन के कुल 176.47 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं बुधवार को शाम 7 बजे 36 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

देश में कोरोना का आंकड़ा

  • कुल केस- 4,28,80,178
  • कुल मरीज ठीक हुए – 4,22,08,772
  • कुल सक्रिय मामले- 1,40,550
  • कुल मौतें- 5,12,922

Also Read : PADMA कार्यक्रम शुरू, हरियाणा में प्रासंगिक उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा : मनोहर लाल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox