होम / Russia Ukraine War रुस का यूक्रेन पर हमला, किसी देश ने भी हस्तक्षेप किया तो भुगतने होंगे परिणाम

Russia Ukraine War रुस का यूक्रेन पर हमला, किसी देश ने भी हस्तक्षेप किया तो भुगतने होंगे परिणाम

• LAST UPDATED : February 24, 2022

Russia Ukraine War

इंडिया न्यूज, मास्को।
Russia Ukraine War लंबे तनाव के बाद आखिर रूस (Russia) ने गुरुवार की अलसुबह 5 बजे यूक्रेन (Ukraine) पर हमला बोल दिया। इस बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने हमले का ऐलान किया। वहीं बोले रूस-यूक्रेन के बीच किसी ने भी अगर हस्तक्षेप किया तो उसका अंजाम बुरा होगा। इस बयान के तुरंत बाद राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक किए गए और कीव एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया।

यूक्रेन का भी जवाबी हमला, रूस का फाइटर जेट मार गिराया (Russia Ukraine War)

रूस ने जैसे ही अलसुबह यूक्रेन पर हमला किया तो इसकी जवाबी कार्रवाई का जवाब देते हुए रूस के एक फाइटर जेट (fighter jet) को मार गिराया। यूक्रेन ने रूस को कड़े शब्दों में साफ कहा कि इस हमले का जरूर जवाब देंगे। वहीं यूक्रेन का कहना है कि रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला किया गया है। इधर चेनीर्हीव, खारकीव, लुहांस्क, सूमी और जितोमीर प्रांतों में हमले लगातार जारी हैं।

एयरइंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से दिल्ली लौटी

Ukraine-Russia Conflict

यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट रास्ते से वापस दिल्ली लौट आर्ई।

यूक्रेन में मार्शल लॉ का ऐलान

बता दें कि रूसी हमले के बीच यूक्रेन में मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट खाली कराया जा रहा है। राजधानी कीव सहित कई जगहों पर लगातार धमाके किए जा रहे हैं।

यूक्रेन के इन शहरों में ब्लास्ट

Ukraine Crisis Live Updates

अब तक मिल रही रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा देश के पूर्वी क्षेत्र मारियुपोल में भी जबरदस्त धमाके हुए हैं। इसके अलावा यूक्रेन खार्किव में जोरदार धमाके होने की खबर है। रिपोर्टों के अनुसार पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध टाला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, यदि यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो युद्ध होकर रहेगा। हमारे प्लान में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा नहीं, बल्कि है। उसका गैरफौजीकरण हमारा लक्ष्य है।

Also Read: Corona Recoveries 24 February 2022 देश में तेजी से कम हो रहे कोविड केस, 13,177 नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox