होम / Stock Market Latest Update 24 February 2022 बाजार खुलते ही धराशायी, निवेशकों को इतने लाख करोड़ का नुकसान

Stock Market Latest Update 24 February 2022 बाजार खुलते ही धराशायी, निवेशकों को इतने लाख करोड़ का नुकसान

• LAST UPDATED : February 24, 2022

Stock Market Latest Update 24 February 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Stock Market Latest Update 24 February 2022 रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। गुरुवार को बाजार खुलने ही धराशायी हो गया जिसके कुछ ही समय बाद निवेशकों को लगभग आठ लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।

मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

बता दें कि बीते कारोबारी सत्र में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्र्कीट कैप 255.68 लाख करोड़ था, पर गुरुवार को आई भारी गिरावट आई जिस कारण ये 248.09 लाख करोड़ से भी नीचे पर जा गिरा। फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स टूटकर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स करीब 1500 पॉइंट नीचे 55,700 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 500 पॉइंट गिरकर 16,550 के करीब कारोबार कर रहा है।

Also Read: Russia Ukraine War रुस का यूक्रेन पर हमला, किसी देश ने भी हस्तक्षेप किया तो भुगतने होंगे परिणाम

Connect With Us: Twitter Facebook