होम / Eat Seasonal Foods to Stay Healthy स्वस्थ रहने के लिए करें मौसमी खाद्य पदार्थों का सेवन

Eat Seasonal Foods to Stay Healthy स्वस्थ रहने के लिए करें मौसमी खाद्य पदार्थों का सेवन

• LAST UPDATED : February 27, 2022

इंडिया न्यूज

Eat Seasonal Foods to Stay Healthy : स्वस्थ रहने के लिए करें मौसमी खाद्य पदार्थों का सेवन

सर्दी का मौसम खत्म होने जा रहा है और वसंत ऋतु शुरू हो गई है। वसंत सर्दियों और गर्मियों के बीच का एक संक्रमण कालीन अवधि है, जब दिन गर्म होते हैं लेकिन रातें ठंडी होती हैं बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने की जरूरत है अपने खान-पान में आप जरूरी बदलाव करें, जिससे आपको गर्मी में किसी तरह की शारीरिक परेशानी न हो। यही कारण है कि बसंत का मौसम आने के साथ ही खाने-पाने में भी बदलाव देखा जाता है।

Eat Seasonal Foods to Stay Healthy

बसंत के मौसम में किया गया बदलाव गर्मियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन अगर अभी से शुरू कर दिया जाए तो गर्मी के दिनों में काफी बीमारियों से बचा जा सकता है।

Eat Seasonal Foods to Stay Healthy

इन मौसमी खाद्य पदार्थों का सेवन करना शुरू करें

1. तुरई

तुरई की सब्जी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन उ और एंटी-आॅक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। यही कारण है कि इसे वसंत महीने में खाने की सलाद ही जाती है।

Eat Seasonal Foods to Stay Healthy

2. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी का फल देखने में जितना खूबसूरत होता है, शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन उ भी होता है। इससे इम्यूनिटी लेवल भी बढ़ता है।

3. दही

गर्मी के मौसम में दही सबसे ज्यादा फायदेमंद खाद्य पदार्थ है। दही से बना छाछ भी गर्मियों के लिए सबसे अच्छा पेय है। अगर वसंत के महीने से दही का सेवन शुरू कर दिया जाए तो गर्मी के मौसम तक शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता स्तर काफी बेहतर हो जाता है।

4. पपीता


पाचन में सुधार के साथ-साथ पपीता एक ऐसा फल है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गर्मी के मौसम में रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ ढेर सारे एंटी-आॅक्सीडेंट भी होते हैं जो हमें फिट रखने के लिए जरूरी होते हैं।

5. नीम की पत्तियां


गर्मी के मौसम में खुद को एलर्जी से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आज से ही हर सुबह नीम की ताजी पत्तियों को पानी के साथ लेना शुरू कर दें। ये पूरे साल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

6. कटहल

कटहल का सेवन पूरी गर्मी में फायदेमंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कटहल में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, साथ ही यह हमारे इम्युनिटी लेवल को भी बढ़ाने में मदद करता है।

7. सहजन की फली

सहजन की फली हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैें वैसे तो इसे सालभर खाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे वसंत ऋतु में खाना शुरू किया जाए और सारी गर्मी इसका सेवन किया जाए तो ये हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ साथ कई बीमारियों में भी फायदेमंद हो सकती है।

Eat Seasonal Foods to Stay Healthy

lso Read: Know the Advantages and Disadvantages of Aloe Vera जानिए एलोवेरा के फायदे और नुकसान

Also Read: If You Want to Sleep Well Then Drink This Drink : अच्छी नींद चाहते हैं तो सोने से पहले पीएं यह ड्रिंक

Also Read: You Also Drink Cold Water, So Keep These Things in Mind : आप भी पीते हैं ठंडा पानी, तो रखे इन बातों का ध्यान

Also Read: Eat Seasonal Foods to Stay Healthy स्वस्थ रहने के लिए करें मौसमी खाद्य पदार्थों का सेवन

Connect With Us : Twitter Facebook