होम / Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत आशा वर्कर्स को कवर करने के लिए सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान

Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत आशा वर्कर्स को कवर करने के लिए सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान

• LAST UPDATED : February 28, 2022

Ayushman Bharat Yojana

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

Ayushman Bharat Yojana हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता) वर्कर्स को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के अंतर्गत कवर करने के लिए अपनी सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गत 27 जुलाई, 2021 को आयुष्मान भारत बीमा योजना और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में आयोजित बैठक में घोषणा की थी कि विमुक्त घुमंतू जाति, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना एवं निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा। इसके साथ ही नम्बरदारों, चौकीदारों, आशा वर्कर्स, आंगनबाडी वर्कर्स, मनरेगा कार्यकर्ता, स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक और आॅटो ड्राइवर आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे।

248.11 लाख रुपए की राशि हेतु प्रस्ताव भेजा

विज ने बताया कि आशा वर्कर्स को आयुष्मान भारत योजना में कवर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए (प्रोजेक्ट इम्लीमेंटेशन प्लान 2022-23) 248.11 लाख रुपए की राशि हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यदि केन्द्र सरकार द्वारा इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए (प्रोजेक्ट इम्लीमेंटेशन प्लान 2022-23) 248.11 लाख रुपए की राशि मंजूर नहीं की जाती है तो उस स्थिति में वर्ष 2022-23 और उसके बाद इस राशि को राज्य के प्लान बजट से उपलब्ध करवाया जाएगा।

Also Read: School Timing Changed हरियाणा में अब इतने बजे खुलेंगे स्कूल

Connect With Us: Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox