होम / Haryana Weather Update News हरियाणा में 2-3 मार्च को बारिश के आसार

Haryana Weather Update News हरियाणा में 2-3 मार्च को बारिश के आसार

• LAST UPDATED : March 1, 2022

Haryana Weather Update News

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana Weather Update News पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में अगले 3 दिन दिखने के पूरे आसार हैं। जी हां, इन तीन दिनों में मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग का मानना है कि 2 और 3 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

आज रात से बदलेगा मौसम (Haryana Weather Update)

इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खीचड़ (Dr. ML Khichad) ने कहा कि राज्य में 4 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की सम्भावना है। आंशिक प्रभाव आज रात से ही दिखाई देगा तथा 2 व 3 मार्च को हवा व गरज के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी व बारिश के आसार रहेंगे।

Also Read: Russia-Ukraine conflict continues रूस का बड़ा हमला, 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत

जानिए किन जिलों में अधिक प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, रोहतक, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला सहित चंडीगढ़ के 25 से 50% हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर तेज बरसात और ओलावृष्टि भी संभव है।

Also Read: Covid-19 Today Cases देश में 6,915 नए केस, 98.59 रिकवरी रेट

Connect With Us: Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox