होम / UP Chunav 2022 गंगा अभियान बना भारतीयों के लिए राहत : मोदी

UP Chunav 2022 गंगा अभियान बना भारतीयों के लिए राहत : मोदी

• LAST UPDATED : March 2, 2022

UP Chunav 2022

इंडिया न्यूज, सोनभद्र।
UP Chunav 2022 रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण वहां हजारों भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें से ज्यादा संख्या वहां पर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों की है, जिन्हें निकालने के लिए भारतीय सरकार ने आपरेशन गंगा अभियान भी शुरू किया हुआ है। इसके तहत करीब 2,300 छात्रों की भारत वापसी हो चुकी है। इसके साथ ही सैकड़ों छात्रों को लेकर विमान विदेश से भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनभद्र (Sonbhadra) में कहा कि ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं। वे यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए वहां पहुंचे थे। Prime Minister In Sonbhadra

गंगा अभियान बना भारतीयों के लिए राहत

इस दौरान पीएम ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत कई हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है। हर एक नागरिक को सुरक्षित वापस लाएंगे। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर एक नागरिक जितना वो अपने घरवालों के लिए महत्वपूर्ण है उतना ही वो मेरे लिए भी है। उन्होंने कहा कि मैं देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

विपक्ष पर साधा निशाना

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि विपक्षी दल इस मुश्किल समय में सरकार के प्रयासों को सराहने और सरकार की स्पोर्ट करने की जगह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि कुछ परिवार वादियों ने कदम-कदम पर भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये अपमान यूपी के लोगों का अपमान है।

Also Read: Delhi Bomb Blast Case 1993 आज हो सकती है प्रो. भुल्लर की रिहाई

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox