होम / ICC Womens World Cup 2022 आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

ICC Womens World Cup 2022 आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

• LAST UPDATED : March 8, 2022

ICC Womens World Cup 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

ICC Womens World Cup 2022 आस्ट्रेलिया (Australia) की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हेली की शानदार 72 रनों की पारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान (Pakistan) को 7 विकेट से हरा दिया है। टूर्नामेंट में ये आस्ट्रेलिया की दूसरी जीत जबकि पाकिस्तान टीम की ये दूसरी हार है। बे-ओवल में खेले गए मैच में पाकिस्तान की टीम ने टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाए थे।पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof) ने 78 जबकि एलिया रियाज (Elia Riaz) ने 53 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बैटर आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर पाए। (ICC Women’s World Cup 2022: Australia beat Pakistan by 7 wickets)

आस्ट्रेलिया ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल (ICC Women’s World Cup 2022)

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने एलिसा हेली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 35वें ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हेली के अलावा मेग लेनिंग ने 35 और रेचल हेन्स ने 34 रनों की पारी खेली।  आस्ट्रेलिया अपना अगला मुकाबला 13 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ जबकि पाकिस्तान की टीम अपना मुकाबला 11 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान को हर हाल में अपना अगला मैच जीतना होगा।

Read More: Haryana Budget 2022 Update जनता पर कोई नया कर नहीं : मनोहर लाल

Read More: Haryana Budget 2022 Live Updates राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा

Read More: Haryana Budget 2022 Live मनोहर लाल ने पेश किया 1.77 लाख करोड़ रुपए का बजट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox