होम / Haryana Budget 2022 Update News बजट महिलाओं को समर्पित : मनोहर लाल

Haryana Budget 2022 Update News बजट महिलाओं को समर्पित : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : March 8, 2022

Haryana Budget 2022 Update News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए कई मनोहर सौगात

Haryana Budget 2022 Update News

इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) जो प्रदेश के वित्तमंत्री भी हैं, ने हरियाणा विधानसभा में प्रस्तुत किए वर्ष 2022-23 के बजट को महिलाओं को समर्पित किया। बजट में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को मुख्यमंत्री ने अनेक मनोहर सौगातें देने के साथ-साथ हरियाणा की बेटी महिला आईकॉन स्व. सुषमा स्वराज के नाम 5 लाख का पुरस्कार आरम्भ करने की घोषणा भी की।

नारी के बिना समाज की कल्पना भी नहीं

वित्त मंत्री के रूप में सदन में लगातार अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त विश्व की मातृ शक्ति को वंदन करते हुए कहा कि नारी के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हरियाणा की महिलाओं ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है।

अध्यक्ष सन्नों देवी और उपाध्यक्ष लेखवती जैन का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में हरियाणा विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष सन्नों देवी तथा प्रथम महिला उपाध्यक्ष लेखवती जैन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह इस बात को दर्शाता है कि आरम्भ से ही इस महान सदन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहा है। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं की और अधिक भागीदारी हो, इसके लिए महिलाओं के लिए आरक्षित 33 प्रतिशत स्थानों की बजाए महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत स्थानों पर भागीदारिता बढ़ाने की घोषणा भी की।

कामकाजी महिलाओं के लिए सस्त आवासीय सुविधाएं

इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ने कामकाजी महिलाओं को भी मनोहर सौगात देते हुए सस्ती आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके लिए पंचकूला, गुरुग्राम व फरीदाबाद में कामकाजी महिला छात्रावास स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वर्ष 2022-23 के दौरान सहभागिता के माध्यम से तीन महिला आश्रम स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। वहीं अपने बजटीय भाषण में मुख्यमंत्री ने भिवानी जिले के कुड़ल तथा छप्पार व सोनीपत जिले के गन्नौर में तीन नए महिला महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम रहा है। इसके महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के दौरान 10,000 स्वयं सहायता समूह स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, जिन महिला परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए या इससे कम है, उनको केन्द्र व राज्य सरकार से सहायता दी जाएगी।

Read More: Haryana Budget 2022 Update जनता पर कोई नया कर नहीं : मनोहर लाल

Read More: Haryana Budget 2022 Live Updates राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा

Read More: Haryana Budget 2022 Live मनोहर लाल ने पेश किया 1.77 लाख करोड़ रुपए का बजट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox