होम / Ukraine Russia War update News Today यूक्रेन में स्वयंसेवी लड़ाके भेजेंगे पुतिन

Ukraine Russia War update News Today यूक्रेन में स्वयंसेवी लड़ाके भेजेंगे पुतिन

• LAST UPDATED : March 11, 2022

Ukraine Russia War update News Today

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Ukraine Russia War update News Today रूस यूक्रेन के बीच चला आ रहा युद्ध अभी थमा नहीं है। युद्ध को पूरे 16 दिन हो गए हैं। रूस की सेना कई दिनों से राजधानी कीव के पास डेरा जमाए हुए है, लेकिन यूक्रेन की सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसी कारण रूस की सेना अभी तक कीव में नहीं घुस पाई। वहीं अब कीव पर कब्जा करने के लिए पुतिन ने नई योजना तैयार की है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर आक्रमण में शामिल होने के लिये मध्य पूर्व और अन्य भागों से ‘स्वयंसेवी’ लड़ाके लाने का आदेश दिया है। पुतिन यहां अपने सैनिकों की मदद के लिए स्वयंसेवी लड़ाके उतारने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मध्य पूर्व व अन्य जगहों से इन लड़ाकों को यूक्रेन भेजा जा सकता है। इसके अलावा सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ने वाले सैनिकों को भी यूक्रेन में उतारा जा सकता है। उधर, यूक्रेन में फंसे 213 अन्य भारतीय छात्रों को लेकर वायु सेना का विमान वापस भारत लौट आया। यह विमान हिंडन एयरबेस पर उतरा।

मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्ज वापस लेगा अमेरिका

यूक्रेन पर हमलों के विरोध में अमेरिका लगातार रूस पर शिकंजा कस रहा है। उसने अब रूस से मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा वापस लेने का निर्णय लिया है। वह जी-7 देशों और यूरोपीय संघ के साथ मिलकर रूस से व्यापार में एमएफएन का दर्जा वापस लेगा। यह संयुक्त राज्य अमेरिका व उसके सहयोगियों का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ जंग खत्म करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश है।

यूक्रेन के दो पश्चिमी शहरों पर रूस ने किए हमले

इस बीच यूक्रेन और रूस के बीच घमासान जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास हमले किए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये दोनों ही शहर रूस के अभी तक के प्रमुख निशाना रहे इलाकों से काफी दूर हैं। इन शहरों पर हमले रूस द्वारा युद्ध को एक नई दिशा में ले जाने का संकेत देते हैं। वहीं इवानो-फ्रैंकिव्स्क के मेयर रुस्लान मार्टसिंकीव ने हवाई हमले संबंधी अलर्ट जारी होने के बाद स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है

यूक्रेन को किया 13.6 बिलियन डॉलर देने का ऐलान

अमेरिका ने युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन को एक बार फिर मानवीय और सैन्य मदद देने का ऐलान किया है। इसके अनुसार 13.6 बिलियन डॉलर की यक्रेन को मानवीय व सैन्य सहायता देने का निर्णय लिया गया है। आपातकालीन पैकेज के रूप में यूएस सीनेट ने इसके लिए मंजूरी दी गई है। इसी के साथ आज राष्ट्रपति जो बाइडन आज मास्को के साथ सामान्य व्यापार संबंध खत्म करने की घोषणा करेंगे। यूक्रेन पर जंग के विरोध में वह रूस के आयात पर भी टैरिफ बड़ा सकते हैं।

रूस भी लगा रहा प्रतिबंध (Ukraine Russia War)

जवाबी कार्यवाही के तौर पर रूस भी पश्चिमी देशों पर प्रतिबंध लागू करने की लगातार धमकी दे रहा है। उसने जरूरी खनिज की सप्लाई इन देशों को बंद करने की धमकी दी है।

Also Read: 35th Surajkund International Crafts Fair-2022 19 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा सुरजकुंड मेला

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox