होम / Corona Cases Today जल्द तीसरी लहर का होगा खात्मा, आज केसों में काफी गिरावट

Corona Cases Today जल्द तीसरी लहर का होगा खात्मा, आज केसों में काफी गिरावट

• LAST UPDATED : March 12, 2022

Corona Cases Today

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Cases Today देशभर में कोरोना के मामलों में आज भारी गिरावट सामने आई है। हर रोज नए मामलों में कमी सुखद अहसास करवा रही है, अगर ऐसे की केसों में कमी आती गई तो कुछ ही दिनों में हम कोरोना की यह तीसरी जंग जीत जाएंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवर की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 3,614 नए केस सामने आए हैं। वहीं मरने वाले मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार शनिवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 89 मरजों ने अपनी जान गवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरूआत से अब तक कुल 5,15,803 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। Corona Update Today 12 March 2022

जानिये कल कितने मिले थे संक्रमित मरीज

इसी सप्ताह शुक्रवार को देश में कोरोना के 4]194 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 4,184 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 40,559 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read: Delhi Fire Accident 7 लोगों की मौत, 60 झुग्गियां राख

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox