होम / Drinking Thandai is Beneficial for Health ठंडाई पीना हैं सेहत केलिए फायदेमंद

Drinking Thandai is Beneficial for Health ठंडाई पीना हैं सेहत केलिए फायदेमंद

• LAST UPDATED : March 14, 2022

इंडिया न्यूज

Drinking Thandai is Beneficial for Health : ठंडाई पीना हैं सेहत केलिए फायदेमंद

होली में गुझिया और अन्य व्यंजनों के साथ साथ एक खास चीज हैं जो परंपरा है, वो हैं ठंडाई। होली के दौरान मौसम गर्म होने लगता है। ऐसे में होली का हर रंग बिना ठंडाई के अधूरा है। इस बार होली का पर्व 18 मार्च को मनाया जा रहा हैं। इस दिन लोग जमकर रंगों के साथ खेलते हैं घर में तरह-तरह के पकवानों से ठंडाई बनाने और पीने का दौर होता है। लेकिन होली पर न सिर्फ ठंडाई पीने की परंपरा है बल्कि इसे कई बार पिया भी जाता है क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदमंद होती हैं।

Drinking Thandai is Beneficial for Health

होली में हम अलग अलग तरह के तले-भुने व्यंजन खाते हैं। कभी-कभी इनके कारण हमें कब्ज, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। ठंडाई का सेवन करके इन समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं हम ठंडाई से होने वाले फायदों के बारे में।

एनर्जी देती है ठंडाई

ठंडाई में पिस्ता, बादाम आदि सूखे मेवे अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, यह हमारे शरीर को ताकत और ऊर्जा देते हैं। इसके इलावा ठंडक से हमारा दिमाग भी ठंडा रहता है। केसर मिला होने के कारण यह अवसाद रोधी और एंटीआॅक्सीडेंट के रूप में भी काम करता है।

Drinking Thandai is Beneficial for Health

कब्ज की समस्या का करता हैं दूर

ठंडाई में मिलाई जाने वाली चीजों में खसखस भी शामिल है, जिसमें फाइबर और प्रोटीन के अलावा कैल्शियम और अन्य मिनरल भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कब्ज और पेट में जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए काफी कारगर होते हैं। होली के दौरान तरह-तरह के तले-भुने व्यंजन खाने से होने वाली ऐसी समस्याओं में ठंडाई का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

Drinking Thandai is Beneficial for Health

पाचन-तंत्र को फिट रखती हैं ठंडाई

ठंडाई में कुछ चीजें मिलाई जाती हैं जैसे सौंफ। यह पेट की जलन को शांत करती है और ठंडा रखती है। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके इलावा, यह सूजन या पेट फूलना का कारण नहीं बनता है। सौंफ पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं ठंडाई

ठंडाई में मिलाए गए पोषक तत्वों के कारण यह एंटी-आक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हमारी इम्युनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप भी अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाना चाहते हैं तो होली के मौसम में ठंडाई पीना आपके लिए एक अच्छा विकल्प रहेगा।

Drinking Thandai is Beneficial for Health

Also Read: Tips to Keep Kidney Healthy किडनी को हेल्थी रखने के लिए टिप्स

Also Read: These Serious Problems Can be Caused by Green Tea जानिए ग्रीन टी के फायदे और नुकसान,ग्रीन टी से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

Also Read: Follow Home Remedies for Stomach Ache Problem पेट दर्द की समस्या के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox