होम / Stock Market News सेंसेक्स 1180 अंक ऊपर 57,997 पर कर रहा कारोबार

Stock Market News सेंसेक्स 1180 अंक ऊपर 57,997 पर कर रहा कारोबार

• LAST UPDATED : March 17, 2022

Stock Market News

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Stock Market News शेयर बाजार होली पर्व पर अच्छी उछाल करता दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स में काफी बढ़ौतरी चल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (sansex) की बात करें तो यह 1,180.59 अंक ऊपर 57,997.24 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (nifty) 345.95 अंक ऊपर 17,321.30 पर है। इस तेजी के साथ ही बाजार में निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए हो गया है जोकि बीते दिन 256 लाख करोड़ रुपए था। इससे पहले सेंसेक्स आज 804 अंक ऊपर 57,620 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 57,687 का ऊपरी और 57,518 का निचला स्तर बनाया। वहीं निफ्टी 17,202 पर खुला था। मालूम हो कि बैंकिग शेयर्स की दो दिनों से तेजी का प्रमुख कारण अमेरिका के सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरें बढ़ाना है। 3 साल में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2018 में ऐसा हुआ था।

3 साल बाद बढ़ी फेड की ब्याज दरें

पिछले 2 दिनों से बैंकिग शेयर्स में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी का प्रमुख कारण अमेरिका के सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरें बढ़ाना है। 3 साल में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2018 में ऐसा हुआ था। बुधवार को इसने ब्याज दरों में एक चौथाई की बढ़त की। हालांकि ये बात बाजार के लिए पहले से डिस्काउंटेड थी।

सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त में

आज सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में बढ़त है। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, HDFC Bank और एशियन पेंट्स के साथ कोटक बैंक, ICICI Bank 2 से 3% तेजी में हैं। इनके साथ ही SBI, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, Titan, विप्रो, टाटा स्टील, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, TCS और टेक महिंद्रा के साथ इंफोसिस के शेयर्स 1 से 2% की बढ़त में हैं।

निफ्टी- वहीं निफ्टी के 50 में से 47 स्टॉक बढ़त में और 3 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर हैं। गिरने वालों में कोल इंडिया, इंडियन आयल और ONGC हैं।

Also Read: Hijab Stubbornness Update News कर्नाटक में मुस्लिम समूहों ने राज्यव्यापी बंद का किया आह्वान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
Chandigarh DAV College: ‘अकेले में मिल सकते हैं’, आधी रात को छात्राओं के फोन पर पहुंचा यह मैसेज, कोई और नहीं कॉलेज के प्रोफेसर का था संदेश
Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी
Haryana Election 2024: ‘मैं तो चाय पीने गया था’, पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का BJP में यू-टर्न
Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश
Haryana Congress Candidate: ‘तुझे वोट दिया…तूने पर्ची पर साइन’, बीच सभा में किसने उधेड़ दीं Congress की धज्जियां ?
Murder in Kurukshetra : युवक को सरेआम चाकू व सुए से गोदकर उतारा मौत के घाट
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox