होम / ICC Women’s Cricket World Cup 2022 Latest News ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा लगातार 5वीं जीत हासिल की

ICC Women’s Cricket World Cup 2022 Latest News ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा लगातार 5वीं जीत हासिल की

• LAST UPDATED : March 19, 2022

ICC Women’s Cricket World Cup 2022 Latest News

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को महिला वर्ल्ड कप के 18वें मैच में 6 विकेट से हरा दिया। बता दें कि इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 278 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कप्तान मैन लैनिंग (97) टॉप स्कोरर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में यह लगातार 5वीं जीत है। यह मैच आॅकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया।

ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज रैचल हेन्स 43 रन बनाकर आउट हुई। हेन्स पूजा वस्त्रकर की बाउंसर गेंद को हुक करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह विकेटकीपर ऋचा घोष को कैच दे बैंठी। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया टीम का पहला विकेट 20वें ओवर में 121 के स्कोर पर गिरा। इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 277/7 का स्कोर बनाया।

Also Read: Corona Cases Today 19 March 2022 कोविड-19 के 2,075 नए संक्रमित मरीज

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT