होम / Ukraine Russia War Live कीव शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक, इतने लोग मरे

Ukraine Russia War Live कीव शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक, इतने लोग मरे

• LAST UPDATED : March 21, 2022

Ukraine Russia War Live

इंडिया न्यूज, मॉस्को/कीव।
रूस-यूक्रेन युद्ध को 25 दिन बीत चुके हैं और 26वां दिन है, जिसमें दोनों देशों को काफी नुकसान लगातार हो रहा है। मालूम हुआ है कि रूसी सेना के हमले के कारण सूमी के एक केमिकल प्लांट में अमोनिया लीकेज हो गया है। जिस कारण यहां पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को बोल दिया गया है। रविवार यानि कल की बात करें तो रूस के सैनिकों ने रविवार रात कीव के एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक कर दी जिस कारण 6 लोगों की मौत हो गई। यह भी बता दें कि रूस ने मारियुपोल एडमिनिस्ट्रेशन को सरेंडर के लिए बोला था लेकिन यूक्रेन ने इस प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा दिया था।

सरेंडर करने का सवाल ही नहीं उठता : यूक्रेन

यूक्रेन की डिप्टी PM इरिना वेरेस्चुक का साफ कहना है कि सरेंडर करने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। हम रूस को पहले ही इस बारे में स्पष्ट कर चुके हैं। रूस ने यूक्रेन को 8 पेज के लेटर भेजा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति 25 को पोलैंड जाएंगे

यूक्रेन पर हो रहे लगातार हमलों को लेकर अब सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) यूरोपीय देशों से बातचीत करेंगे और रूस को रोकने की रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए वह 25 मार्च को पोलैंड की यात्रा करेंगे। जो बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

Also Read: Surajkund International Crafts Mela 2022 सूरजकुंड मेले में जुट रहे शिल्पकार और कारीगर

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox