होम / Wheat Procurement हरियाणा में गेहूं, चने और जौं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू

Wheat Procurement हरियाणा में गेहूं, चने और जौं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू

• LAST UPDATED : March 22, 2022

Wheat Procurement

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

Wheat Procurement हरियाणा में रबी खरीद सीजन के दौरान गेहूं, चने व जौं की खरीद 01 अप्रैल से आरम्भ होगी जबकि सरसों की खरीद आज से आरम्भ हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार के निर्णय अनुसार गेहूं की खरीद की अवधि 1 अप्रैल 2022 से 15 मई 2022 तक रहेगी। चने व जौं की खरीद भी 1 अप्रैल 2022 से आरम्भ होगी तथा सरसों की खरीद आज से आरम्भ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रबी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान प्रदेश में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 398, चने के लिए 11, जौं के लिए 25 तथा सरसों के लिए 93 मंडियां व खरीद केन्द्र खोले गए हैं।

मापदंड पहले वाले ही

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा रबी फसलों के मापदंड रबी खरीद सीजन वर्ष 2021-22 वाले ही रखे गए है। खरीद के लिए आवश्यक सभी प्रबंध सीजन आरम्भ होने से पूर्व कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा रबी खरीद सीजन 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015/-रुपए प्रति क्विंटल, चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230/-रुपए प्रति क्विंटल, जौं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635/-रुपए प्रति क्विंटल तथा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050/-रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेहूं की खरीद खाद्य विभाग, हैफड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कोरपोरेशन तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाएगी, जबकि चने की खरीद हैफेड द्वारा, सरसों की खरीद हैफेड व हरियाणा वेयरहाउसिंग कोरपोरेशन द्वारा तथा जौं की खरीद खाद्य विभाग, हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा की जाएगी।

Also Read: Hudda Attacks on Budget आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स की हुई अनदेखी 

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT