होम / Petrol Diesel Price Again Hiked आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Again Hiked आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

• LAST UPDATED : March 23, 2022

Petrol Diesel Price Again Hiked

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Petrol Diesel Price Again Hiked 5 राज्यों में चुनाव के बाद महंगाई का गिफ्ट जनता पर जबरन लादा जा रहा है। अभी कल ही पेट्रोल-डीजल पर 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया था कि आज फिर इनके भाव बढ़ा दिए गए हैं। इसके कोई बड़ी बात नहीं होगी कि जनता पर महंगाई ने चौतरफा हमला करना शुरू कर दिया है। 137 दिन से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं लेकिन दूसरे दिन भी इजाफा हुआ। तेल कंपनियों की ओर से आज यानि बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ा दिए हैं।

यहां इतने भाव बढ़े

वहीं महानगर मुंबई की बात करें तो यहां 85 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दिए गए हैं। तेल की कीमतों में उछाल के बाद अंडमान और निकोबार के पोट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिलेगा। महाराष्ट्र में पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियां अब घाटे की भरपाई कर रही हैं। क्रिसिल रिसर्च के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्धि को पूरी तरह से पारित करने के लिए 15-20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है। भारत अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है।

हर दिन जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयलकी कीमत के आधार पर पेट्रो पदार्थों की कीमत हर प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्कीटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। उसके बाद इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने अपने पंपों पर आज के भाव से मिलने वाले पेट्रोल डीजल के रेट तय करती हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर के दाम

जी हां आप घर बैठे भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दे कि दाम रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम देखने के इच्छुक हैं तो ऑयलकंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेजकर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। देखें टिप्स–
-अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयलके कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखना होगा और फिर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा। मैसेज सेंड करते हुए आपको एक मैसेज आएगा जिसमें ताजा भाव अंकित होंगे।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox